App

'दृश्यम 3' नहीं होगी रीमेक! निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया बड़ा खुलासा, जानिए 'दृश्यम 4' पर क्या बोले डायरेक्टर

Drishyam 3: दृश्यम 3 ('दृश्यम: द कंक्लूजन') के साथ अजय देवगन की फ्रेंचाइजी नया मोड़ ले रही है. जानिए क्यों निर्देशक अभिषेक पाठक ने इसे रीमेक न बनाकर ओरिजिनल कहानी चुना और क्या होगी 'दृश्यम 4'?

'दृश्यम 3' नहीं होगी रीमेक! निर्देशक अभिषेक पाठक ने किया बड़ा खुलासा, जानिए 'दृश्यम 4' पर क्या बोले डायरेक्टर
Image Credit: दृश्यम 3

Drishyam 3: साल 2015 में मलयालम फिल्म के रीमेक के रूप में शुरू हुई हिंदी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी ने बीते सालों में अपनी एक अलग और समर्पित फैन फॉलोइंग बना ली है. इस सीरीज की तीसरी किस्त 'दृश्यम: द कंक्लूजन' (Drishyam: The Conclusion) अब एक बिल्कुल नया रास्ता चुनने जा रही है. यह कहानी मोहनलाल की इस साल आई मलयालम 'दृश्यम 3' से पूरी तरह अलग और ओरिजिनल होगी.

हाल ही में फिल्म की रिलीज से पहले लेखक-निर्देशक अभिषेक पाठक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए फिल्म की नई दिशा और फ्रेंचाइजी के भविष्य पर खुलकर बात की. आइए जानते हैं, इस दौरान उन्होंने क्या-क्या राज खोले हैं.

निर्देशक ने क्यों चुना ओरिजिनल कहानी का रास्ता?

'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' दोनों ही मलयालम फिल्मों के सीधे रीमेक थे, लेकिन तीसरे पार्ट में नया मोड़ लाया गया है. अभिषेक पाठक बताते हैं, 'दृश्यम 2 के रिलीज होते ही मैं इस बात को लेकर आश्वस्त था कि इसे अलग तरीके से करना है. मैं रीमेक नहीं बनाना चाहता था क्योंकि इससे आपकी रचनात्मकता प्रभावित होती है. यह फिल्म मैंने खुद लिखी है, इसलिए इस पर रीमेक का टैग नहीं लग सकता.'

आखिरी हिस्सा अभी बाकी है...', अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का टीजर रिलीज, इस दिन  रिलीज होगी फिल्म - Ajay Devgn Drishyam 3 Announcement In cinemas 2 Oct 2026  tmovg - AajTak

क्या सिर्फ पैसों की कमाई के लिए बनी 'दृश्यम 3'?

साल 2022 में रिलीज हुई 'दृश्यम 2' ने दुनियाभर में ₹345 करोड़ की बंपर कमाई की थी, जो पहली फिल्म के मुकाबले तीन गुना से भी ज्यादा थी. हालांकि, अभिषेक का कहना है कि पार्ट 3 बनाने का फैसला व्यावसायिक वजहों से नहीं लिया गया. उन्होंने कहा, 'दृश्यम 2 के आंकड़ों के बाद हम एक-दो साल में ही फिल्म ला सकते थे, लेकिन हमें 4 साल लगे, जिनमें से 2 साल सिर्फ लिखने में बीते. दृश्यम कभी भी सिर्फ पैसों के लिए नहीं बनाई जा सकती. यह दर्शकों के लिए एक इमोशन है और इसके साथ न्याय करना एक रचनात्मक फैसला था.'

क्या सोशल मीडिया थ्योरीज बनीं सबसे बड़ी चुनौती?

2015 में जब पहली दृश्यम आई थी, तब सोशल मीडिया का दौर इतना हावी नहीं था. आज फैन थ्योरीज और कहानियां इंटरनेट पर आम हो चुकी हैं. अभिषेक मानते हैं कि दर्शकों से आगे रहना सबसे बड़ी चुनौती है. उन्होंने कहा, 'दर्शक आज हमसे ज्यादा तैयार हैं. उनके पास अपनी थ्योरीज हैं. दृश्यम किसी बंधे-बधाए फॉर्मूले पर काम नहीं करती, इसमें ऐसे अप्रत्याशित ट्विस्ट और शॉक एलिमेंट होने चाहिए, जो बेहतरीन ढंग से लिखे गए हों.'

फिर दिमाग उलझाने आ रहे हैं अजय देवगन, रिलीज के लिए तैयार 'दृश्यम 3' का  धमाकेदार ट्रेलर, मेकर्स ने जारी की डेट - India TV Hindi

क्या हिंदी में कभी बनेगी 'दृश्यम 4'?

फिल्म का नाम 'द कंक्लूजन' रखा गया है, जो विजय सलगांवकर (अजय देवगन) की कहानी के अंत की ओर स्पष्ट इशारा करता है. हालांकि, ट्रेलर लॉन्च पर सह-कलाकार तब्बू ने मजाक में कहा था कि उन्हें नहीं लगता यह अंत है, वहीं मलयालम फ्रेंचाइजी ने चौथे पार्ट का ऐलान भी कर दिया है. लेकिन जब अभिषेक पाठक से हिंदी में 'दृश्यम 4' की संभावना पूछी गई, तो उन्होंने साफ कहा, 'जीरो! मैं इसे कभी नहीं लिखूंगा. इस फिल्म को बहुत बेहतरीन तरीके से लिखा गया है. यह फिल्म एक अच्छे समापन (Closure) की हकदार है और पार्ट 3 हर किसी के लिए वही काम करेगा.'

कब और कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर?

ऑफिशियली 'दृश्यम: द कंक्लूजन' के नाम से आ रही इस फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर), तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अपनी भूमिकाओं में लौट रहे हैं. वहीं, इस बार कास्ट में जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला जैसे नए दिग्गज कलाकार शामिल हुए हैं. यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More