App

Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ‘पठान’ को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

Drishyam 3 Box office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 2 अक्टूबर को रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. पहले दिन ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ये अजय के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है.

Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ‘पठान’ को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड
Image Credit: 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

Drishyam 3 Box office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. आज रिलीज के साथ ही फिल्म ने धमाल मचा दिया है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और आज भी कमाई नहीं थमी और धमाकेदार कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई से बॉक्स ऑफिस पर भूचाल आ गया. फिल्म की वजह से थिएटर में पहले से चल रही फिल्मों के कलेक्शन में भी मामूली गिरावट देखने को मिली.

फिल्म 'दृश्यम 3' अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है. वहीं, अब 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इतना ही नहीं, फिल्म ने पहले दिन ही 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है, जिसके बाद अब शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

फिल्म 'दृश्यम 3' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बन गई थी और अब इसका सबूत सबसे सामने आ चुका है. इसका पहले दिन के कलेक्शन से ही मिल गया है. क्योंकि पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग की है और इतना ही नहीं, यह अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है, जिससे फैंस को भी काफी खुशी है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

हाल ही में सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग की थी और इसका असर पहले दिन के कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है. एक्टर अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर ने पहले दिन 10 बजे तक 66.75 करोड़ रुपये के जबरदस्त कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है. फिल्म को आज 14,956 शोज मिले थे, जिसकी 58.0% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इतना ही नहीं, फिल्म केवल हिंदी भाषा में ही रिलीज हुई है.

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'पठान' का ओपनिंग रिकॉर्ड

मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' और 'डंकी' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, शाहरुख की 'पठान' ने पहले दिन हिंदी, तमिल और तेलुगु, सबका कलेक्शन मिलाकर करीब 57 करोड़ का कलेक्शन किया था और केवल हिंदी कलेक्शन 55 करोड़ रहा था. वहीं, 'डंकी' की बात करें तो इसने पहले दिन 29.20 करोड़ का इंडिया में नेट कलेक्शन किया था, जिसे अब अजय की फिल्म 'दृश्यम 3' ने तोड़ दिया है.

'दृश्यम 1' और 'दृश्यम 2' ने कितनी की थी कमाई?

अजय देवगन की 'दृश्यम 1' और 'दृश्यम 2' की बात करें तो 'दृश्यम 1' ने पहले दिन 5.85 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, 'दृश्यम 2' ने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की थी. 'दृश्यम 1' ने पहले हफ्ते करीब 37.95 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, 'दृश्यम 3' ने तो पहले दिन ही धमाल मचा दिया है. ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म शुरुआती दो-तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर आराम से पार कर लेगी. फिल्म को शनिवार और रविवार को दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिल सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More