App

270 करोड़ की सुनामी: 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया हाहाकार, 3 दिन में 200 करोड़ पार करके अजय देवगन ने रचा इतिहास

'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 272 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. अजय देवगन, तबू और प्रकाश राज की इस फिल्म ने भारत में 150 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया है. जानिए 3 दिनों की कुल कमाई की पूरी रिपोर्ट.

270 करोड़ की सुनामी: 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया हाहाकार, 3 दिन में 200 करोड़ पार करके अजय देवगन ने रचा इतिहास
Image Credit: Drishyam 3 Box Office Day 3: तीसरे दिन फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कंक्लूजन' ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में भूचाल मचा दिया है. विजय सालगांवकर का शातिर दिमाग एक बार फिर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ऐसा धमाकेदार कलेक्शन किया है कि बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड टूट गए हैं. संडे को फिल्म की कमाई में बहुत बड़ा उछाल देखने को मिला और महज 3 दिनों के अंदर फिल्म 270 करोड़ रुपए के ग्लोबल कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने वीकेंड में कुल कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

संडे को थिएटर्स में आया दर्शकों का सैलाब

'दृश्यम 3' ने अपने पहले रविवार यानी 4 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर जबरजस्त वापसी की. शनिवार को थोड़ी गिरावट के बाद संडे को फिल्म ने कमाई के सारे मीटर तोड़ दिए. Sacnilk के डेटा के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को भारत में 61.00 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. शनिवार के मुकाबले संडे की कमाई में करीब 14% की बढ़त देखी गई. इसके साथ ही भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. अगर ओवरसीज यानी विदेश की बात करें तो वहां से भी फिल्म ने 61.00 करोड़ रुपए का शानदार बिजनेस किया है.

3 दिनों में 272 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 272.80 करोड़ रुपए हो चुका है. महज तीन दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपए नेट का आंकड़ा पार करना किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, यह बहुत जल्द 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज ऐसा है कि लोग फैमिली के साथ दोबारा सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

69 लाख से ज्यादा लोगों ने थिएटर्स में देखी फिल्म

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो रविवार को देशभर के 17,323 शोज में फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 56.0% दर्ज की गई. संडे को अकेले 24 लाख से ज्यादा फुटफॉल्स यानी दर्शकों की गिनती दर्ज की गई. अगर पूरे वीकेंड को मिला दें तो 3 दिनों में कुल 69 लाख से ज्यादा लोग इस सस्पेंस से भरी थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स पहुंचे हैं.

नाइट शोज में लगा 'हाउसफुल' का बोर्ड

हिंदी 2D एडिशन के शोज की बात करें तो संडे को ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 64.29% रही. सुबह के शोज में 42.38% ऑक्यूपेंसी के साथ धीमी शुरुआत हुई थी. लेकिन दोपहर होते-होते ऑक्यूपेंसी 72.08% तक जा पहुंची. शाम के शोज में तो हॉल लगभग फुल ही रहे, जहां ऑक्यूपेंसी 80.46% तक दर्ज की गई. वहीं नाइट शोज में भी 62.23% ऑक्यूपेंसी देखने को मिली. यानी शाम और दोपहर के शोज फिल्म के लिए सबसे ज्यादा धमाकेदार साबित हुए.

क्या है 'दृश्यम 3' की कहानी में नया ट्विस्ट

इस तीसरी किश्त की कहानी विजय सालगांवकर के उसी पुराने अतीत के आसपास घूमती है जिससे वह सालों से बचता आ रहा है. लेकिन इस बार मीरा देशमुख अपने बेटे का बदला लेने के इरादे से फिर से लौटती है. कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है जब क्राइम ब्रांच का एक बेहद चालाक और पावरफुल नया अफसर एंट्री लेता है. यह अफसर विजय सालगांवकर के बनाए गए मजबूत अलिबाई और उसके दिमाग को तोड़ने की हर संभव कोशिश करता है.

ओरिजिनल स्टोरी और अलग क्लाइमैक्स ने जीता दिल

खास बात यह है कि 'दृश्यम' के पहले दो पार्ट मलयालम फिल्मों के डायरेक्ट रीमेक थे. लेकिन 'दृश्यम 3' में मेकर्स ने एक नया रास्ता चुना. इस बार हिंदी मेकर्स ने मलयालम वर्जन का रीमेक बनाने के बजाय एक बिल्कुल ओरिजिनल कहानी बनाई है और इसका अंत भी अलग रखा है. डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इस नए क्रिएटिव डायरेक्शन के लिए अजय देवगन के साथ मिलकर मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल से भी इजाजत ली थी. यही वजह है कि केरलम में भी इस हिंदी वर्जन के नए क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More