App

दिशा सालियान केस में नया मोड़: सतीश सालियान के वकील ने CBI को दी पेन ड्राइव; चश्मदीद का वीडियो और कई सबूत होने का दावा

दिशा सालियान केस में उनके पिता सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने CBI को पेन ड्राइव सौंपे जाने की जानकारी दी है. दावा है कि इसमें चश्मदीद की वीडियो रिकॉर्डिंग, गवाहों के बयान और कई डिजिटल सबूत हैं. उन्होंने नावेद मुजावर के बयान पर भी सवाल उठाए.

दिशा सालियान केस में नया मोड़: सतीश सालियान के वकील ने CBI को दी पेन ड्राइव; चश्मदीद का वीडियो और कई सबूत होने का दावा

दिशा सालियान डेथ केस को लेकर उनके पिता सतीश सालियान के वकील नीलेश ओझा ने एक बार फिर गंभीर दावे किए हैं. उन्होंने दावा किया है कि उनके पास मौजूद एक पेन ड्राइव में एक चश्मदीद गवाह का बयान है. ओझा ने बताया कि इस गवाह ने आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली और डिनो मोरिया को दिशा के कथित गैंगरेप और मर्डर में शामिल देखा था. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि गवाह ने मामले को पुलिस की मिलीभगत से दबाने की कोशिश किए जाने की बात भी बताई है.

नीलेश ओझा ने कहा कि पेन ड्राइव में उनके गवाह का भी जिक्र है. इसमें कथित तौर पर कहा गया है कि गवाह को बुलाकर उससे जरूरी जानकारी और सबूत लिए जाएं. ओझा के दावे के मुताबिक, यह प्रोसेस पहले ही पूरी की जा चुकी है. उनका कहना है कि पेन ड्राइव में इस मामले से जुड़े और भी सबूत मौजूद हैं.

नावेद मुजावर की गवाही पर उठाए सवाल

वकील निलेश ने नावेद मुजावर नाम के एक गवाह का भी जिक्र किया. बता दें कि कोर्ट में इस गवाह के उस दावे का उल्लेख हुआ है, जिसमें उसने कहा था कि उसने दिशा को बिल्डिंग से गिरते हुए देखा था. ऐसे में ओझा ने बताया कि नावेद ने दावा किया था कि दिशा दोपहर करीब 1 बजे उसके सामने गिरी थीं. इसके बाद वह पुलिस को बुलाने गया और करीब 1:15 बजे पुलिस के साथ वापस लौटा. 

उसने यह भी कहा था कि जब वह वापस आया, तब वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था. गवाह की मानें तो दिशा ने लाल रंग की टी-शर्ट और क्रीम रंग की पैंट पहनी हुई थी. हालांकि, ओझा का दावा है कि CCTV फुटेज इस बयान से अलग तस्वीर दिखाती है. उनके मुताबिक, फुटेज में पुलिस के दोपहर करीब 12:30 बजे ही मौके पर पहुंचने की बात सामने आती है.

CBI के रिकॉर्डेड बयान का भी हवाला

साथ ही ओझा ने CBI को दिए गए नावेद मुजावर के एक रिकॉर्डेड बयान का भी हवाला दिया. उन्होंने बताया कि इस बयान में घटना का समय दोपहर 12:30 से 12:40 बजे के बीच बताया गया था. उन्होंने दावा किया कि इस बयान में दिशा के कपड़ों को लेकर भी अलग जानकारी सामने आई. वकील के मुताबिक, रिकॉर्डेड बयान में नावेद ने कथित तौर पर कहा कि दिशा ने लाल टी-शर्ट और क्रीम रंग की पैंट नहीं, बल्कि ग्रे रंग का नाइटगाउन पहना हुआ था.

ओझा ने नावेद मुजावर और असलम शेख के बीच संबंध होने का भी दावा किया है. उन्होंने कहा कि उनकी ओर से CBI से इस मामले में असलम शेख की भूमिका की भी जांच करने का अनुरोध किया गया है. दिशा सालियान की मौत का मामला लंबे समय से चर्चा में रहा है. इस मामले में अलग-अलग दावे और जांच से जुड़े पहलू सामने आते रहे हैं. वकील नीलेश ओझा द्वारा किए गए इन दावों की पुष्टि संबंधित जांच एजेंसियों या अदालत के अंतिम निष्कर्ष से ही होगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More