SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बन गई रील्स, हो गई टीवी डिबेट्स: दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द होने की झूठी खबरों पर भड़के दिलजीत दोसांझ; VIDEO शेयर कर कंफर्म की डेट

दिल्ली में कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने चुप्पी तोड़ते हुए फेक न्यूज फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया. सोशल मीडिया की बहस और टीवी डिबेट्स पर चुटकी लेते हुए उन्होंने फैंस को सीधे तौर पर साफ कर दिया कि वो अक्टूबर में तय तारीख को दिल्ली आ रहे हैं. उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 24, 2026, 05:29 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 06:14 AM IST
Image Credit: दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर बोले दिलजीत दोसांझ
Join

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चल रही तमाम अटकलों और टीवी डिबेट्स पर तीखा तंज कसा है. पिछले कुछ दिनों से मीडिया में ये दावा किया जा रहा था कि सिक्योरिटी रिजन्स की वजह से दिल्ली पुलिस ने उनके शो को परमिशन देने से मना कर दिया है. इन खबरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दी थीं. अब दिलजीत ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि बिना सच जाने कोई भी राय बनाना ठीक नहीं है और वो तय तारीख पर दिल्ली आ रहे हैं.

दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन किया और टीवी चैनलों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स की क्लास लगाई. उन्होंने बेहद तंज करते हुए कहा, ‘मैं ये बोल रहा था कि बन गई रील्स, बन गए ट्वीट्स और हो गई आपकी न्यूजरूम की डिबेट्स. अब मिलते हैं 30 तारीख को दिल्ली में. पहले खबर पता कर लिया करो, कच्चा धुआं मारे जा रहे हो. कच्चा धुआं मारने से अच्छा है पहले बात पता कर लिया करें’. सिंगर ने आगे ये भी कहा, ‘लोग सच जानने से ज्यादा इस बात में लगे रहते हैं कि कैसे एक बात को पकड़कर उस पर बहस शुरू की जाए’.

दिल्ली पुलिस की तरफ से आई थी यह बात

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब दिल्ली पुलिस की तरफ से शो को लेकर कुछ चिंताएं सामने आईं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ डिस्ट्रिक्ट के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के दफ्तर से टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो को एक ऑफिशियल लेटर भेजा गया था. इस लेटर में कहा गया था कि दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के दिल्ली वाले शो के आवेदन की जांच की गई थी, लेकिन सिक्योरिटी रिजन्स से उसे परमिशन नहीं दी जा सकती. पुलिस ने इसके पीछे त्योहारों के सीजन में कानून-व्यवस्था की बिजी होने के चलते और कुछ खास सिक्योरिटी इनपुट्स को बड़ी वजह बताया था.

श्रेयस तलपड़े और सुभाष घई 20 साल बाद साथ में करेंगे काम, नए प्रोजेक्ट पर लगी मुहर

शर्तों के साथ मिली कॉन्सर्ट को हरी झंडी

हालांकि, पुलिस के इस लेटर के बाद ऑर्गेनाइजेशन और एडमिनिस्ट्रेशन के बीच बातचीत का दौर चला. पुलिस ने साफ कर दिया कि अगर सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम किए जाएं, तभी कॉन्सर्ट की परमिशन मिलेगी. इसके बाद जब ऑर्गेनाइजर्स ने पुलिस की सभी जरूरी शर्तों को मानने पर अपनी सहमति दी, तब जाकर 30 अक्टूबर के शो को अंतिम मंजूरी मिल गई. इन शर्तों में भारी भीड़ को काबू में रखने के लिए बड़ी संख्या में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स की तैनाती और सिक्योरिटी से जुड़े पुख्ता बंदोबस्त शामिल हैं. ऑर्गेनाइजर्स की हामी के बाद पुलिस ने ये डाउट पूरी तरह खत्म हो चुका है. 

फैंस को 30 अक्टूबर का इंतजार

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने लाइव सेशन के दौरान ये भी कहा, ‘बिना वजह डिबेट पर डिबेट किए जा रहे हैं और ट्वीट पर ट्वीट किए जा रहे हैं. इतना बढ़िया दिन था तो सोचा लाइव आ जाऊं, बहुत सारी बातें भी करनी थीं’. उनके इस बयान के बाद दिल्ली और आसपास के फैंस ने राहत की सांस ली है, जो लोग शो के कैंसिल होने के डर से परेशान थे, अब वो टिकट लेकर 30 अक्टूबर की शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सिंगर ने अपने बिंदास अंदाज से ये साफ कर दिया कि उनका शो दिल्ली में पूरी धूमधाम के साथ होने वाला है.

देशभर के इन शहरों में भी गूंजेगी आवाज

दिल्ली के इस बड़े कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ का ये टूर देश के कई दूसरे बड़े शहरों में भी पहुंचने वाला है. तय शेड्यूल के मुताबिक वे 15 नवंबर को इंदौर में अपना कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं, जिसके बाद 21 नवंबर को अहमदाबाद और 27 नवंबर को मुंबई में उनका कॉन्सर्ट होगा. इसके तुरंत बाद 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में उनके शानदार शो ऑर्गेनाइज किए जाएंगे. इसके अलावा चंडीगढ़ में भी एक शो का ऐलान किया गया है, जिसकी तारीख और जगह का ऐलान ऑर्गेनाइजर्स बहुत जल्द करने वाले हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES