SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में हजारों फैंस को नचाने के बाद ऋषिकेश पहुंचे दिलजीत दोसांझ, गंगा किनारे बिताए सुकून भरे पल; शेयर किया वीडियो

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने ग्रैंड कॉन्सर्ट के बाद अब 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत कर दी है. इवेंट में उन्हें सुनने के लिए हजारों फैंस उमड़े थे. सोशल मीडिया पर इवेंट के वीडियो ने काफी धमाल मचाया है. अब दिलजीत ऋषिकेश पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने वशिष्ठ गुफा में शांति के पल बिताए.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 02, 2026, 06:18 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 06:26 PM IST
Image Credit: दिलजीत दोसांझ
Join

दिल्ली में अपने शानदार इवेंट के बाद पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ऋषिकेश में शांति के पल बिताने के लिए पहुंचे हैं. दिलजीत ने अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के तहत दिल्ली में कॉन्सर्ट किया और अब वे ऋषिकेश जैसे पवित्र शहर में पहुंच गए हैं, जहां सिंगर ने गंगा किनारे बिताए अपने सुकून भरे पलों को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिन्हें देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं.

वहीं, दिलजीत दोसांझ अब शोर-शराबे वाली भीड़, म्यूजिक और कॉन्सर्ट की गहमागहमी से दूर ऋषिकेश के खूबसूरत नजारों के बीच कुछ शांत पल बिताते नजर आ रहे हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में वे गंगा किनारे समय बिताते और आसपास की खूबसूरती का आनंद लेते नजर आ रहे हैं. एक दूसरे वीडियो में दिलजीत आश्रम के अंदर बैठकर ध्यान (मेडिटेशन) करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दिलजीत का ये सफर कॉन्सर्ट से बिल्कुल अलग

दिलजीत दोसांझ की आस्था की राह उनके दिल्ली कॉन्सर्ट से बिल्कुल अलग है. इसी के साथ उनके भारत दौरे की शुरुआत हुई. जहां दिलजीत अपनी शानदार स्टेज परफॉर्मेंस और अनोखे फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को उनके एक शांत रूप की झलक दिखाई. वहीं, दिलचस्प बात यह है कि उनके पहनावे ने भी सबका ध्यान खींचा. गायक ने पॉप आइकन माइकल जैक्सन से प्रेरित एक जैकेट पहनी थी, जिसने आध्यात्मिक रिट्रीट के दौरान उनके लुक में एक फैशनेबल अंदाज जोड़ दिया.

देखें दिलजीत दोसांझ का लेटेस्ट पोस्ट 

कॉन्सर्ट में देखने को मिला बेहद खास पल

वहीं, दिल्ली के कॉन्सर्ट में सीआरपीएफ अधिकारी के साथ दिलजीत दोसांझ का खास पल भी देखने को मिला था. ऋषिकेश जाने से पहले 30 अक्टूबर को दिलजीत ने दिल्ली में एक यादगार परफॉर्मेंस दी. कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों का सम्मान किया और दर्शकों से उनके लिए तालियां बजाने को कहा. जब भीड़ ने सुरक्षा टीम के लिए तालियां बजाईं, तो दिलजीत ने उन्हें सैल्यूट किया और कहा, 'अगर आप लोग यहां नहीं होते, तो हम खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते.'

अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत एक महिला CRPF अधिकारी को भी मंच पर बुलाकर प्यार से उनके सिर पर हाथ रखा. उनके साथ एक इमोशनल पल साझा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं अपनी मां से साल में एक या दो बार ही मिल पाता हूं, लेकिन जब आप वहां खड़ी थीं, तो मुझे लगा कि मेरी मां वहां खड़ी हैं.'

यह भी पढ़ें- 16 साल बाद 'कॉफी विद करण' के काउच पर लौटे सैफ-करीना, हसीना ने करण जौहर को मारा ताना, पति ने उड़ाया अपना मजाक; VIDEO

दिलजीत ने उस दिन अपनी मां के साथ हुई बातचीत को भी याद किया. उन्होंने अधिकारी से कहा, 'आज मेरी मां का फोन आया था. उन्होंने कहा, 'अपना ख्याल रखना.' मैंने कहा, 'सब अच्छा होगा, चिंता मत कीजिए.' आज आपको देखकर मुझे लगा कि मेरी मां ही मेरे साथ खड़ी हैं.'

दिलजीत दोसांझ का 'ऑरा इंडिया टूर 2026'

दिलजीत ने 30 अक्टूबर को दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के साथ अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' की शुरुआत की. इस पहले शो के बाद वे चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु और इंदौर सहित कई शहरों में परफॉर्म करेंगे. देशभर में अपनी इस म्यूजिकल यात्रा के दौरान ऋषिकेश की उनकी यात्रा टूर की भागदौड़ के बीच एक सुकून भरा पल लेकर आई. यहां वे गंगा किनारे कुछ शांत पल बिताते हुए नजर आए, जिसकी एक झलक उनके फैंस को भी देखने को मिली.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES