)
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है. फिल्म प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने बोला कि सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स से परेशान नहीं होना चाहते. उनके लिए दो चीज बहुत मायने रखती है. उन लोगों का सपोर्ट जो उनके काम, इरादों को समझते हैं.
ट्रेलिंग पर जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि मुझे लगता है कि आज के समय में जो चीज रेलिवेंट है, वह ऑनलाइन ट्रोलिंग की खूबसूरती भी है. इसके बाद एक्टर ने पॉपुलर सॉन्ग गाया, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. इसके बाद एक्टर ने बोला मुझे लगता है कि यह असल में फॉलो करने के लिए एक बड़ी फिलॉसफी है. लोग क्या कह रहे हैं, इससे आपको परेशान नहीं होना.
एक्टर ने आगे बोला कि वह उन लोगों की राय को महत्व देते हैं जो सच में उनकी और उनके काम की परवाह करते हैं. उन्होंने कहा लोग मायने रखते हैं, जो सच में उनकी और उनके काम की परवाह करते हैं. एक्टर ने बोला- लोग मायने रखते हैं, जो लोग आपकी, आपके काम, इरादे, दयालुता की परवाह करते हैं. मुझे लगा है कि यही सबसे ज्यादा मायने रखता है.
फिल्म में साई पल्लवी के मां सीता के किरदार को लेकर उनकी काफी ट्रोलिंग हुई है. सोशल मीडिया पर लोगों को साई पल्लवी मां सीता के रोल में पसंद नहीं आ रही है. वहीं फिल्म के गानों को भी लेकर इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया गया है.
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म का बजट 4000 करोड़ है. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट दीवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा. फिल्म मेकर्स फिल्म को दुनियाभर के देशों में रिलीज करने को तैयार है. हाल ही में फिल्म का प्रीमियर हुआ था. अमेरिका में फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिले है. फिल्म की VFX की जमकर तारीफ हो रही है.
रामायण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. यश स्क्रीन पर रावण के किरदार में नजर हैं. साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे, काजल अग्रवाल समेत कई बड़े स्टार नजर आएंगे. फिल्म को लेकर इंटरनेट पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि लोगों को ये फिल्म कितनी पसंद आई है.