)
बांदा मेडिकल कॉलेज में सनसनीखेज मामला सामने आया है. अस्पताल में जन्मे एक मृत शिशु को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अंदर से कुत्ते उठा ले गए. परिजनों की माने तो जब मां को नींद आ गई तभी मृत शिशु को आवारा कुत्ते उठा ले गए और अपना शिकार बना लिया. ऐसी घटना से मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड्स की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल जिला अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र बांदा के मेडिकल कॉलेज की है. यहां बड़ी बराबर गांव से दिनेश नाम के व्यक्ति ने पत्नी को डिलीवरी के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज बांदा पहुंचे थे. डिलीवरी के बाद मां को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था, जबकि बच्चा जो कि मृत पैदा हुआ था, उसको बाहर रख दिया गया था. परिजन वहां पर मौजूद थे, तभी उनको नींद आ गई. इस बीच आवारा कुत्ते मृत शिशु को लेकर अस्पताल से बाहर उठा ले गए. परिजनों के माने तो शव को क्षत विक्षत कर दिया है. वहीं, अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड्स की घोर लापरवाही सामने आई है. डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं.
(बांदा से अतुल मिश्रा की रिपोर्ट)