App

बर्थडे पर 'मन्नत' की बालकनी में आए किंग खान, फैंस की मुराद हुई पूरी; शाहरुख खान ने यूं लुटाया प्यार; VIDEO

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसी बीच रातभर से 'मन्नत' के बाहर डटे फैंस को SRK ने नाराज नहीं किया और बालकनी में आकर उन्हें अपना दीदार कराया. एक्टर को देखने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई. आइए वीडियो पर नजर डालते हैं-

बर्थडे पर 'मन्नत' की बालकनी में आए किंग खान, फैंस की मुराद हुई पूरी; शाहरुख खान ने यूं लुटाया प्यार; VIDEO
Image Credit: बर्थडे बॉय शाहरुख ने नहीं तोड़ा फैंस का दिल

सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. शाहरुख के फैंस के बीच उनके जन्मदिन का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. बीती रात से 'मन्नत' के बाहर फैंस का हुजूम 'किंग' का इंतजार कर रहा था, लेकिन अभी तक शाहरुख ने अपने फैंस को अपना दीदार नहीं कराया था, जिसकी वजह से फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे. हालांकि, इसी बीच एक्टर ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया और 'मन्नत' की बालकनी में आकर उन्हें अपना दीदार कराया. यह देखकर हजारों-लाखों फैंस का दिन बन गया.

हाल ही में शाहरुख खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 'मन्नत' की बालकनी में नजर आ रहे हैं. उन्हें देखने के बाद फैंस जोर-जोर से उनका नाम चिल्लाने लगे. बालकनी से शाहरुख ने हाथ हिलाकर और सिर झुकाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया. बीती रात से शाहरुख खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार थे. इसी बीच अचानक अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे. इस खास पल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

देखें सुपरस्टार शाहरुख खान की वीडियो 

शाहरुख ने मन्नत के बाहर मौजूद हजारों फैंस का किया शुक्रिया

शाहरुख खान के जन्मदिन पर बीती रात से ही फैंस मन्नत के बाहर जुटने लगे थे. कई लोग अपने साथ पोस्टर लेकर आए थे. वे एक्टर के लिए नारे लगा रहे थे और उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हुए, उनके मशहूर 'बांहें फैलाकर खड़े होने वाले' पोज की नकल कर रहे थे. आखिरकार शाहरुख बालकनी में आए और हाथ हिलाकर, फ्लाइंग किस देकर और अपने सिग्नेचर पोज के जरिए फैंस का शुक्रिया किया. यह नजारा देखकर उनके घर के बाहर जमा हुए हजारों फैंस खुशी से झूम उठे.

प्रोडक्शन हाउस ने शेयर की फोटो

वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने मुंबई के एक होटल में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपना 61वां जन्मदिन मनाया. हालांकि, उन्होंने उन फैंस के लिए भी समय निकाला जो उनके दिन को खास बनाने के लिए 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा हुए थे. उनके प्रोडक्शन हाउस, 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' ने भी सुपरस्टार का एक वीडियो शेयर करके इस जश्न में हिस्सा लिया. सफेद टी-शर्ट, नीली जींस और बीनी (टोपी) पहने शाहरुख खान सनग्लासेस लगाए हुए थे. वे अपने अंदाज में फैंस को फ्लाइंग किस दे रहे थे और उनका अभिवादन कर रहे थे. वीडियो शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, 'दिलों के राजा, अपने प्यार के साम्राज्य के साथ.'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More