App

16 साल बाद 'कॉफी विद करण' के काउच पर लौटे सैफ-करीना, हसीना ने करण जौहर को मारा ताना, पति ने उड़ाया अपना मजाक; VIDEO

Koffee with Karan 9: करण जौहर का फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' के काउच पर एक साथ सैफ अली खान और करीना कपूर नजर आने वाले हैं. करीब 16 साल बाद दर्शकों को यह शानदार नजारा देखने को मिलेगा. हाल ही में इसका एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

16 साल बाद 'कॉफी विद करण' के काउच पर लौटे सैफ-करीना, हसीना ने करण जौहर को मारा ताना, पति ने उड़ाया अपना मजाक; VIDEO
Image Credit: 'कॉफी विद करण' सीजन 9 लेटेस्ट प्रोमो

करण जौहर का फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन 9 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. शो के लेटेस्ट एपिसोड का एक शानदार वीडियो मेकर्स ने हाल ही में रिलीज किया है. इसके लेटेस्ट एपिसोड में सैफ अली खान और करीना कपूर एक साथ काउच पर नजर आने वाले हैं. चौथे एपिसोड में करीना और सैफ मेहमान के तौर पर नजर आएंगे. उम्मीद है कि यह कपल शो में खुलकर बातें करेगा, एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक और नोकझोंक भी करेगा. इसी के साथ क्विज के दौरान कुछ बेहद मजेदार और उलझे हुए जवाब भी देखने को मिलेंगे.

करण जौहर ने 2 नवंबर को एपिसोड 4 का प्रोमो जारी किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'वह हमेशा से ही 'PHAT' (शानदार) रही हैं और उनके 'जीनियस' (अनोखे) पल तो शहर भर में चर्चा का विषय बन गए हैं और मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है. 16 साल बाद वे फिर से काउच पर लौट आई हैं और अब वे एक जबरदस्त धमाका करने वाली हैं. 'कॉफी विद करण' सीजन 9, एपिसोड 4, बुधवार शाम 7 बजे सिर्फ जियोहॉटस्टार पर 'द पीकॉक हब' (The Peacock Hub) पर स्ट्रीम होगा.'

देखें 'कॉफी विद करण 9' के चौथे एपिसोड का लेटेस्ट प्रोमो

बेबाक अंदाज में नजर आए सैफ-करीना

होस्ट करण जौहर प्रोमो की शुरुआत करते हुए करीना कपूर खान को 'हमेशा शानदार दिखने वाली' और सैफ अली खान को 'बेहद आकर्षक' बताकर उनका परिचय देते हैं. यह पावर कपल अपने सहज और बेबाक वैवाहिक अंदाज के साथ मशहूर वेलवेट काउच पर आता है. यहां करीना मजाक में कहती हैं कि वह 'काफी खुश हैं और एक तरह से राहत महसूस कर रही हैं.'

सैफ ने मजाकिया अंदाज में किया करण का धन्यवाद

वहीं, करण पूछते हैं कि ऐसा क्यों, जिस पर करीना बेबाकी से मजाक करते हुए कहती हैं, 'क्योंकि अब हमें बार-बार 'कॉफी विद करण' में नहीं आना पड़ेगा!' सैफ अपने खास मजाकिया अंदाज में करण को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने इस बात को लेकर 'संवेदनशीलता' दिखाई, जिसे सैफ अपना आखिरी सीजन मान रहे हैं. इसके साथ ही खुद का मजाक उड़ाते हुए वे कहते हैं, 'मुझे लगता है कि इस शो के लिए मैं शायद सही पसंद नहीं हूं.'

यह हल्की-फुल्की बातचीत तब और मजेदार हो जाती है, जब करण सैफ को बॉलीवुड की मौजूदा टॉप फीमेल स्टार का नाम बताने की चुनौती देते हैं. सैफ जवाब देते हैं, 'जो आपके ठीक सामने बैठी हैं.' और वे करीना की ओर इशारा करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More