SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लाइव शो में परफ्यूम, छाता और सेल्फी स्टिक पर लगा बैन; फैंस नहीं लहरा सकेंगे झंडा! दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट की नई गाइडलाइन

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ आज मुंबई में धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं, लेकिन शो शुरू होने से पहले ऑर्गेनाइजर्स ने सिक्योरिटी को देखते हुए नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं. अगर आप भी इस कॉन्सर्ट में जा रहे हैं, तो एंट्री लेने से पहले इन खास बातों को जरूर जान लें वरना गेट से ही वापस लौटना पड़ सकता है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 27, 2026, 10:56 IST | Updated: Nov 27, 2026, 11:56 IST
Image Credit: दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले जारी हुई नई गाइडलाइन (Screenshot and AI)
Join

पंजाबी म्यूजिक के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का जादू आज मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में चलने वाला है. अपने ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ के तहत दिलजीत 27 नवंबर को यहां लाइव परफॉर्म करने जा रहे हैं और फैंस के बीच इस शो को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, लेकिन इस ग्रैंड कॉन्सर्ट से ठीक पहले टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो ने ऑडियंस के लिए एक बेहद जरूरी गाइडलाइन जारी की है. इस लिस्ट में उन सभी चीजों के बारे में साफ-साफ बताया गया है जिन्हें कॉन्सर्ट वेन्यू के अंदर ले जाने की बिल्कुल भी परमिशन नहीं होगी, ताकि शो बिना किसी परेशानी के पूरा हो सके.

इस नई गाइडलाइन में सबसे बडा और चौंकाने वाला नियम झंडे, बैनर और पोस्टर लेकर जाना मना है. ऑर्गनाइजर्स ने एकदम साफ कर दिया है कि कॉन्सर्ट के अंदर किसी भी तरह का झंडा, साइन बोर्ड या हाथ से बना पोस्टर भी ले जाने की परमिशन नहीं मिलेगी. ये सख्त फैसला कुछ महीने पहले कनाडा के कैलगरी शहर में हुए एक बडे विवाद के बाद लिया गया है. दरअसल, मई के महीने में वहां दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने खालिस्तान के सपोर्ट वाले झंडे लहराए थे, जिसके बाद दिलजीत ने सिक्योरिटी गार्ड्स को बोलकर उन लोगों को शो से बाहर निकलवा दिया था.

बम की धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

इसी सिक्योरिटी रीजन को देखते हुए ये बड़ा कदम उठाया गया है. मुंबई शो में इतनी सख्ती बरतने के पीछे एक और बड़ी वजह हाल ही में बेंगलुरु कॉन्सर्ट को मिली धमकी भी है. कुछ दिन पहले एक ईमेल के जरिए बेंगलुरु में होने वाले शो के दौरान विस्फोटक धमाका करने की चेतावनी दी गई थी. सूत्रों के मुताबिक, इस ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा हुआ था. पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले का पता लगा रही है. यही वजह है कि मुंबई पुलिस और ऑर्गनाइजर्स सिक्योरिटी के मामले में किसी भी तरह की कोई भी चूक नहीं करना चाहते हैं.

गुपचुप रचाई शादी! 37 साल की इस खूबसूरत हसीना ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड संग की रजिस्ट्री मैरिज; छिपाया पति का चेहरा

कॉन्सर्ट में इन चीजों को ले जाने पर है पूरी तरह पाबंदी -

सिंगर के फैंस को इन बातों का रखना होगा ध्यान

भले ही कई चीजों को अंदर ले जाने पर रोक लगाई गई है, लेकिन ऑर्गनाइजर्स ने ऑडियंस की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा है. नई गाइडलाइंस के हिसाब से, फैंस अपने फोन चार्ज करने के लिए पावर बैंक साथ ले जा सकते हैं. वहीं, अगर किसी को हेल्थ इश्यू की वजह से दवाइयां साथ रखनी हैं, तो उन्हें डॉक्टर का ओरिजिनल पर्चा दिखाना जरूरी होगा. इसके साथ ही, टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो ने सभी लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वे वेरिफिकेशन के लिए अपनी एक वैलिड गवर्नमेंट फोटो आईडी जरूर साथ रखें, ताकि एंट्री गेट पर चेकिंग के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न हो.

बेंगलुरु में होगा दिलजीत का अगला बड़ा शो

ऑर्गनाइजर्स ने फैंस को सलाह दी है कि आखिरी वक्त की भीड़भाड़ और किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए वे तय समय से काफी पहले ही महालक्ष्मी रेसकोर्स पहुंच जाएं. इसके अलावा एंट्री के दौरान होने वाली सिक्योरिटी चेकिंग में ग्राउंड स्टाफ का पूरा साथ देने की भी अपील की गई है. बता दें कि दिलजीत दोसांझ का ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ इन दिनों पूरे देश में जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है. मुंबई के इस ग्रैंड शो में अपनी आवाज का जादू चलाने के बाद सिंगर दिलजीत दोसांझ का अगला ठिकाना बेंगलुरु होने वाला है, जहां वे 29 नवंबर को लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES