App

'धुरंधर' के म्यूजिक ने छापे ₹350 करोड़, कम फीस लेने पर पछता रहे हैं कंपोजर शाश्वत सचदेव? कपिल शर्मा ने पूछा सवाल

'धुरंधर' के म्यूजिक की कमाई को लेकर कपिल शर्मा ने कंपोजर शाश्वत सचदेव से दिलचस्प सवाल पूछा. फिल्म के म्यूजिक से 350 करोड़ रुपये की कमाई के दावे के बीच कपिल ने जानना चाहा कि क्या शाश्वत को कम फीस लेने का पछतावा है.

'धुरंधर' के म्यूजिक ने छापे ₹350 करोड़, कम फीस लेने पर पछता रहे हैं कंपोजर शाश्वत सचदेव? कपिल शर्मा ने पूछा सवाल
Image Credit: सोशल मीडिया

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के संगीतकार शाश्वत सचदेव ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने दर्शकों को फिल्म के म्यूजिक निर्माण की प्रोसेस के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ अपने काम गानों को बनाने के तरीके और फिल्म के म्यूजिक से 350 करोड़ रुपये की कमाई करने के बारे में भी बात की.

शो के दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने शाश्वत से पूछा कि क्या उन्हें इस बात का पछतावा है कि उन्होंने म्यूजिक के लिए कम पैसे लिए? जबकि उन्हें पता चला कि 'धुरंधर' के सिर्फ म्यूजिक ने ही 350 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस पर कंपोजर ने जवाब दिया, 'नहीं-नहीं, ऐसा खयाल मेरे मन में कभी आया ही नहीं.'

शाश्वत सचदेव की फीस पर कपिल शर्मा ने ली चुटकी

इसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने कपिल पर तंज कसते हुए कहा, 'हर कोई तुम्हारी तरह नहीं सोचता, कपिल.' कपिल ने अपने खास 'बाबा जी का ठुल्लू' पोज के साथ अर्चना को जवाब दिया और कहा, 'देखो कौन बोल रहा है!'

इसके बाद शाश्वत सचदेव ने बताया कि 'धुरंधर' के म्यूजिक राइट्स 'सा रे गा मा' के पास हैं. उन्होंने आदित्य धर की काबिलियत के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे यह डायरेक्टर फिल्म लिखते समय ही म्यूजिक की भी प्लानिंग कर लेते हैं. आदित्य स्क्रिप्ट में ही गाने लिख देते हैं, उन्हें कहां रखा जाएगा और वे कैसे फिल्माए जाएंगे. यह भी तय कर लेते हैं. एक संगीतकार के लिए यह किसी बड़े वरदान से कम नहीं है.

कपिल ने गौर किया कि बातचीत के दौरान शाश्वत काफी लंबे जवाब दे रहे थे, जिस पर उन्होंने मजाक में कहा कि अब उन्हें समझ आ गया है कि 'धुरंधर' इतनी लंबी फिल्म क्यों थी.

इसके बाद कपिल ने शाश्वत से पूछा कि क्या यह सच है कि म्यूजिक लॉन्च के दिन तक भी म्यूजिक पूरा नहीं हुआ था. इस प्रोसेस के बारे में बताते हुए संगीतकार ने कहा कि वह म्यूजिक को उस फिल्म के एक विस्तार के रूप में देखते हैं. इस वे निर्देशक के साथ मिलकर बना रहे हैं.

कपिल शर्मा के सवाल पर शाश्वत सचदेव ने क्या कहा?

उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ म्यूजिक नहीं बना रहा हूं, बल्कि अपने निर्देशक के साथ मिलकर एक फिल्म बना रहा हूं. जैसे-जैसे फिल्म पूरी होने के करीब पहुंचती है. हमें लगता है कि म्यूजिक को और बेहतर बनाने के लिए हम कुछ और भी कर सकते हैं. यह एक ऐसी दुनिया है जहां आपको पता ही नहीं चलता कि कहां रुकना है. हम सिर्फ म्यूजिक नहीं बना रहे. बल्कि किसी और चीज की तलाश में हैं. हम अभी भी नेटफ्लिक्स के लिए म्यूजिक की मिक्सिंग और मास्टरिंग कर रहे हैं और उसे बदल रहे हैं. हम लगातार गानों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि फिल्म रिलीज़ होने के बाद भी यह प्रोसेस खत्म नहीं होती.'

धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसके दोनों सीक्वल ने 1,813.39 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि पहले भाग ने 1,307.35 करोड़ रुपये कमाए. यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More