SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक साल बाद भी नम हैं आंखें: धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर छलका हेमा मालिनी का दर्द, बोलीं- उनके बिना...

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक नोट शेयर किया है. हेमा ने पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि धर्मेंद्र के बिना उनकी जिंदगी बिल्कुल खाली हो गई है.

Written By Alkesh Kushwaha
Published: Nov 24, 2026, 12:14 IST | Updated: Nov 24, 2026, 12:27 IST
Image Credit: धर्मेंद्र के जाने के एक साल बाद टूटकर बिखरीं हेमा मालिनी, सोशल मीडिया पर बयां किया अकेलापन (x/dreamgirlhema)
Join

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सबके चहेते 'ही-मैन' धर्मेंद्र को इस दुनिया से गए आज पूरा एक साल हो गया है. 24 नवंबर के दिन ही उन्होंने आखिरी सांस ली थी, जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों फैंस गहरे सदमे में चले गए थे. मंगलवार को उनकी पहली पुण्यतिथि के मौके पर पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल नोट शेयर किया है. धर्मेंद्र के साथ बिताए खूबसूरत पलों की कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए हेमा ने अपने दिल का दर्द बयां किया है.

'वो सिर्फ पति नहीं, मेरा पूरा वजूद थे'

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में हेमा मालिनी ने लिखा कि पूरा एक साल बीत चुका है, लेकिन उनके जाने का दुख आज भी उतना ही गहरा है. हेमा ने अपने नोट में लिखा कि वह एक ऐसे इंसान को खोने का शोक मना रही हैं जो सिर्फ उनके पति नहीं थे, बल्कि उनका सब कुछ थे. हेमा के शब्दों में, धर्मेंद्र उनके सबसे अच्छे दोस्त, फिलॉसफर, गाइड, उनकी ताकत और संक्षेप में कहें तो उनका पूरा वजूद थे. उन्होंने आगे लिखा कि धर्मेंद्र के बिना अब जिंदगी बिल्कुल खाली सी लगती है.

फवाद, माहिरा, हानिया... एक ही सीरीज में पाकिस्तान के कई स्टार्स, Netflix पर आया फर्स्ट लुक; क्या भारत में देख पाएंगे फैंस?

सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी जमीन से जुड़े रहे

धर्मेंद्र की शख्सियत को याद करते हुए हेमा मालिनी ने उनकी सादगी और अच्छाइयों का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र का व्यक्तित्व बेहद विशाल था और उनके अंदर की अच्छाई हर किसी को अपना बना लेती थी. वह अपने जानने वाले हर शख्स से बेहद प्यार करते थे, जो उन्हें एक अनोखा इंसान बनाता था. हेमा ने इस बात पर जोर दिया कि कामयाबी की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने के बाद भी धर्मेंद्र हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपनी जड़ों को कभी नहीं भूले.

 

 

भगवद् गीता का जिक्र और फैंस का शुक्रिया

अपने पोस्ट के आखिर में हेमा मालिनी ने आध्यात्मिक पहलू को छूते हुए लिखा कि भगवद् गीता हमें सिखाती है कि आत्मा अमर है और उसका पुनर्जन्म होता है. हेमा ने आगे कहा कि वह इस सच्चाई को जानती हैं, लेकिन चूंकि वह अभी भी इसी जीवन में हैं, इसलिए वह धर्म जी की प्यारी मौजूदगी को याद करने से खुद को रोक नहीं पाती हैं. इसके साथ ही हेमा ने उन लाखों फैंस का भी दिल से शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस नेक दिल इंसान को याद किया और धर्मेंद्र के प्रति अपने प्यार भरे संदेश भेजे.

विधायक अनंत सिंह को स्टेज पर खींच ले गया ये नन्हा सुपरस्टार, फिर मूंछों पर हाथ फेरते हुए बाहुबली ने लूटी महफिल

यादगार रहा ही-मैन का फिल्मी सफर

गौरतलब है कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साल 1980 में शादी की थी और उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं. धर्मेंद्र का निधन 89 साल की उम्र में मुंबई में हुआ था. अपने शानदार करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले इस महानायक का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया गया था, जहां लगभग पूरा बॉलीवुड उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचा था. उनकी याद में 27 नवंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में एक प्रार्थना सभा भी रखी गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES