SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

स्टेज पर हुई बेइज्जती के बाद पहली बार बोले दलेर मेहंदी, भाई मीका सिंह को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी का यह विवाद नवरात्रि के एक इवेंट के दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और गायक दलेर मेहंदी के बीच हुए टकराव को लेकर हुआ था. घटना के कई हफ्तों बाद दलेर ने आखिरकार इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 08, 2026, 07:46 PM IST | Updated: Nov 08, 2026, 07:55 PM IST
Image Credit: दलेर मेहंदी
Join

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी तब चर्चा में आ गए जब उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक सांस्कृतिक इवेंट के दौरान मंच पर ही उन्हें फटकार लगाई और उनके बर्ताव पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वे नशे की हालत में थे. मीका सिंह ने उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल से माफी मांगने के लिए कहा था. घटना के कई हफ्तों बाद दलेर ने आखिरकार इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी किया है.

दलेर ने शेयर किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट

पोस्ट शेयक करते हुए उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ सालों में मुझे अपने संगीत के जरिए और हर उस मंच पर जहां मैं खड़ा हुआ हूं, बहुत प्यार मिला है, लेकिन हाल ही में मैंने जो अनुभव किया है, उसने मुझे इस तरह छू लिया है कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है, जिस तरह से आप मेरे साथ खड़े रहे, जिस तरह से आपने मेरे लिए बात रखी, मुझ पर जो भरोसा जताया और मुझे जो प्यार दिया, मुझे नहीं लगता कि मैं कभी पूरी तरह से बता पाऊंगा कि मेरे लिए इसके क्या मायने हैं.'

दलेर ने अपने भाई और सिंगर मीका सिंह का विशेष रूप से जिक्र किया और लिखा, 'इस मुश्किल समय में मेरा परिवार मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है. मेरे भाई मीका एक मजबूत सहारे की तरह मेरे साथ खड़े रहे.' उन्होंने अपना समर्थन देने के लिए अपने परिवार और मनोरंजन जगत के अन्य सभी लोगों का धन्यवाद किया. दलेर मेहंदी ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें इस जीवन में इतना प्यार मिला और वह इस नेकी को कभी नहीं भूलेंगे. उन्होंने अपना नोट दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए खत्म किया.

यह भी पढ़ें- सोनू निगम के बेटे नेवान ने चुनी पिता की राह, 19 की उम्र में म्यूजिक की दुनिया में रखा कदम; रोज 16 घंटे करते हैं रियाज

आखिर क्या है दलेर मेहंदी का विवाद?

रविवार रात उत्तराखंड के नई टिहरी में 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' में गायक दलेर मेहंदी ने परफॉर्म किया. परफॉरमेंस के बीच में ही उन्हें रोक दिया गया और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर ही उन्हें फटकार लगाई. मंत्री ने गायक के बर्ताव की आलोचना करते हुए कहा, 'आप ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे?' उनका इशारा इस तरफ था कि गायक नशे में थे. बाद में यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई.

बाद में ANI से बात करते हुए सुबोध ने बताया कि उन्होंने सबके सामने दलेर को क्यों फटकारा. उन्होंने कहा, 'वह एक बड़े कलाकार हैं. अगर कोई बड़ा कलाकार अपनी कला के साथ न्याय न करे, तो यह ठीक नहीं है. मंच पर वह काफी असहज लग रहे थे और ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. इसके अलावा वह अपने गानों पर सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे. मैंने उनसे कहा कि वह एक बड़े कलाकार हैं और उन्हें अपनी कला के साथ न्याय करना चाहिए. उन्हें परफॉर्म करने के लिए 35 लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन वह गा भी नहीं रहे थे. इसलिए, मैंने अपनी नाराजगी जताई.'

इस घटना के बाद दलेर के भाई और साथी गायक मीका सिंह और कई अन्य मशहूर हस्तियों ने गायक का अपमान करने के लिए मंत्री की आलोचना की. मीका ने यह भी बताया कि परफॉरमेंस के दौरान दलेर की तबीयत ठीक नहीं थी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES