AI की हदें पार, अब टॉलीवुड करेगा आर या पार!: जाह्नवी-एनटीआर के वायरल मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के चिरंजीवी, काउंसिल के साथ बनाएंगे सख्त प्लान
Morphed Chuttamalle Song: एआई का यूज हमारे आसपास बढ़ता ही जा रहा है, जिससे सही के साथ-साथ गलत चीजों को भी काफी बढ़वा मिल रहा है. हाल ही में सलमान खान ने इस गंभीर मुद्दे को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी, ठीक कुछ ही दिन बाद जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर का एक डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, जिसपर एक्टर के साथ-साथ अब मेगास्टार चिरंजीवी और विजय देवरकोंडा ने अपना गु्स्सा दिखाया है.
3 अक्तूबर, 2026 को साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंब नोट लिखा, जिसमें उन्होंने एआई इस्तेमाल करने वाले लोगों को कड़ी चुनौती दी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लेने की बात कही. एक्टर का ये रिएक्शन उस समय सामने आया, जब सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' के साथ छेड़छाड़ की गई. एनटीआर ने इस भद्दे वीडियो की कड़ी निंदा की और एआई का इस्तेमाल कर किसी भी महिला को अपमानित करने वाले कंटेट को तैयार किए जाने को शर्मनाक बताया. साथ ही उन्होंने कहा कि वो उस व्यक्ति को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे, जिसने इस गंदी हरकत को अंजाम दिया है.
जूनियर एनटीआर के इस पोस्ट के बाद पूरी साउथ इंडस्ट्री उनके सपोर्ट में उतर आई है. विजय देवरकोंडा ने एक्टर का समर्थन करते हुए सवाल उठाया कि समाज में लोग एक-दूसरे के लिए कितने असंवेदिवनशील हो गए हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के दूसरे हिस्से में जहां इस बात को लेकर बहस चल रही है कि एआई कैसे सबके रोजगार और नौकरियां कम कर सकता है, तो वहीं कुछ लोग इस टैक्निक का गलत यूज कर ऐसी हरकते कर रहे हैं.
एआई वीडियो पर फूटा एनटीआर का गुस्सा
जूनियर एनटीआर और विजय देवरकोंडा के पोस्ट के बाद साउथ मेगास्टार चिरंजीवी ने इस भद्दे एआई वीडियो पर रिएक्ट किया है और इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है. उन्होंने इस एआई जनरेटेड वीडियो की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया. मेगास्टार ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर गुस्सा जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा,'एक महिला के अपमानजनक और गलत तरह से वीडियो को बनाने और दिखाने के लिए एआई के इस्तेमाल से मैं बहुत परेशान हूं. ऐसी क्रूर हरकत, शर्मनाक और पूरी तरह से अस्वीकार्य है.'
चिंरजीवी को आया गुस्सा, करेंगे कानूनी कार्यवाही
चिरंजीवी ने आगे लिखा,'ये सिर्फ एक इंसान या किसी एक फिल्म से जुड़ा मुद्दा नहीं है. आज ये किसी और के साथ हुआ है. कल ये आपके, मेरे या हमारे किसी करीबी के साथ भी हो सकता है. इसलिए इस मुद्दे पर हम चुप नहीं रह सकते. ये हमें सिर्फ पर्सनली ही परेशान नहीं कर रहा, हम सभी को मिलकर एआई के गलत यूज के खिलाफ खड़े होना चाहिए.' मेगास्टार ने आगे कहा, 'इस तरह की चीजों को बनाने वालों और जानबूझकर इसे शेयर या प्रमोट करने वालों को कानूनी तौर पर जवाब देना चाहिए. इसे मजाक कहकर खारिज नहीं किया जा सकता है और न ही इसे एंटरटेनमेंट के रूप में लिया जा सकता है.'
तेलुगु चैंबर की मांगेंगे मदद
मेगास्टार ने एआई वीडियो के खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लेते हुए कहा, 'मैं इस मामले को तेलुगु फिल्म चैंबर, प्रोड्यूसर कमेटी और हमारी दूसरी इंडस्ट्री के सामने उठाऊंगा और इसके लिए खास मदद की अपील करूंगा. साथ ही साइबर ऑफिसर के साथ मिलकर काम करते हुए, ये टीम ऐसे लोगों की मदद करेगी, जो इससे पीड़ित हैं.'आपको बता दें कि साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'देवरा:पार्ट 1' में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे. अनिररुद्ध रविचंदर द्वारा गाने 'चुटुमल्'ले को लिखा गया था, जो काफी पॉपुलर हुआ.