'रामायण' पर लगा ₹4,000 करोड़ का दांव, थिएटर से लेकर डिजिटल राइट्स तक... कैसे अपनी लागत वसूल करेगी रणबीर कपूर की फिल्म
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इन दिनों अपने बजट को लेकर चर्चा में है. फिल्म के को-प्रोड्यूसर यश ने भी बताया है कि फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है. आइए जानते हैं फिल्म इतनी बड़ी लागत को कैसे वसूल कर सकती है.
हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का इंग्लिश ट्रेलर रिलीज किया गया. जिसके बाद से फिल्म का बजट काफी चर्चा में है. फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर यश ने बताया है कि रामायण फिल्म दो पार्ट में बन रही है. फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है. इस बजट में फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन और प्रमोशन का खर्च भी शामिल है. ऐसे में सवाल उठना शुरू हो गया क्या कोई भारतीय फिल्म 4000 करोड़ रुपये का इतना बड़ा बजट वापस वसूल कर पाएगी. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म रामायण का टोटल बजट 4000 करोड़ रुपये बताया गया है, क्या इतना बड़ा निवेश वापस आ पाएगा? क्या केवल थिएटर की कमाई से इतनी बड़ी रकम की भरपाई हो सकती है?
फिल्म के एक्टर और को-प्रोड्यूसर यश ने साफ किया है कि फिल्म के दोनों पार्ट को मिलाकर फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये का है. इस बजट में फिल्म की रिलीज और प्रमोशन का भी खर्च जुड़ा है. फिल्म की रकम वापसी के लिए फिल्म के दोनों पार्ट के लेवल को समझना होगा.
थिएटर की कमाई है अहम हिस्सा
बड़े बजट की फिल्म के लिए सबसे ज्यादा जरूरी बॉक्स ऑफिस की कमाई होती है. टिकट बिकने पर प्रोड्यूसर को सीधा सारा पैसा नहीं मिलता है. इसमें थिएटर का हिस्सा और अन्य खर्च भी शामिल हैं. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और फिल्म निर्माता की कमाई में अंतर होता है. वहीं रामायण फिल्म इंटरनेशनल मार्केट में बड़े लेवल पर रिलीज होगी. ऐसे में विदेशी बाजार से भी फिल्म की कमाई की उम्मीद है.
थिएट्रिकल राइट्स
फिल्म को पैसे थिएट्रिकल राइट्स से भी मिल सकते हैं. प्रोड्यूसर के लिए फिल्म की कमाई का यह भी बड़ा जरिया होता है. एक रिपोर्ट्स के अनुसार रामायण फिल्म का हिंदी थिएट्रिकल राइट्स लगभग 450 करोड़ में हो सकती है. अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है.अगर फिल्म के राइट्स ज्यादा कीमत पर बिकते हैं तो प्रोड्यूसर को ज्यादा फायदा मिलता है. 4000 करोड़ की भरपाई केवल हिंदी और भारत के थिएटर से करना आसान नहीं है.
डिजिटल राइट्स
आज के समय में फिल्म केवल थिएटर की कमाई पर निर्भर नहीं है. थिएटर रिलीज के बाद फिल्म को डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाता है. ओटीटी पर रिलीज फिल्म के राइट्स खरीदे जाते हैं. बड़े स्टार्स और बड़ी फिल्म का बज होने की वजह से ओटीटी पर फिल्म को अच्छे खासे पैसे मिल जाते हैं. रामायण फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज करने की तैयारी है ऐसे में ओटीटी पर फिल्म के राइट्स की अच्छी खासी कीमत होगी.
म्यूजिक राइट्स
फिल्म के गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक से जुड़े राइट्स से भी प्रोड्यूसर की कमाई होती है. रामायण फिल्म में ए.आर रहमान का म्यूजिक है. फिल्म के म्यूजिक से भी प्रोड्यूसर को फायदा मिल सकता है.