)
सिनेमाघरों में किसी मूवी को हिट कराने के लिए हमेशा पानी की तरह पैसा बहाना जरूरी नहीं होता. बात सीधी है, अगर कहानी में दम हो और वो सीधे लोगों के दिल में उतर जाए, तो कम बजट वाली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती हैं. 3 महीने पहले रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस बात की सबसे बेहतरीन मिसाल है. इस मूवी ने दिखा दिया कि सादगी और सच्चा इमोशन हमेशा भारी-भरकम तामझाम पर भारी पड़ते हैं. आज के वक्त में ऑडियंस सिर्फ बड़े स्टार्स के पीछे नहीं भागती, बल्कि उसे दिल को छू लेने वाली मजबूत कहानी चाहिए, जिसे देखकर पैसा और वक्त दोनों वसूल लगें.
महज 2 करोड़ के छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल दिखाया कि हर कोई दंग रह गया. रिलीज के वक्त किसी को अंदाजा भी नहीं था कि ये इतना बड़ा मुकाम हासिल करेगी, क्योंकि शुरुआत में इसकी रफ्तार काफी धीमी थी. फिर भी लोगों के जबरदस्त प्यार के दम पर इसने दुनिया भर से 453.67 करोड़ से भी ज्यादा कमा लिए. इसमें सबसे बड़ा हाथ हिंदी वर्जन का रहा, जहां से अकेले 336.83 करोड़ की कमाई हुई. वहीं, तेलुगु में इसने करीब 5.91 करोड़ बटोरे और विदेशों से भी लगभग 48.70 करोड़ झटक लिए. इतने कम बजट में इतनी बड़ी सक्सेस सच में किसी चमत्कार से कम नहीं.

7 अगस्त को जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तब शुरुआती हफ्तों में इसकी कमाई काफी धीमी रफ्तार से आग बढ़ रही थी. सबको यही लगा कि बाकी आम फिल्मों की तरह ये भी बहुत जल्द पर्दों से हट जाएगी, लेकिन असली खेल तब शुरू हुआ जब लोगों ने इसे देखना शुरू किया. लोगों को कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इसके बारे में बताया. इसी माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म का पूरा रुख ही बदल दिया. धीरे-धीरे सिनेमाघरों में ऑडियंस की भारी भीड़ उमड़ने लगी. देखते ही देखते कमजोर शुरुआत वाली ये फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली ब्लॉकबस्टर साबित हुई.
सिनेमाघरों में तगड़ा भौकाल मचाने और ऑडियंस का दिल जीतने के बाद अब ये फिल्म सीधे आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर आ रही है. अगर आप किसी वजह से इसे थियेटर में जाकर देखने से चूक गए थे, तो अब बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. शोभिनव सत्या की बेहतरीन और दिल छू लेने वाली एक्टिंग से सजी यहे फिल्म 27 नवंबर 2026 से जाने-माने ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी. एक सच्ची और दिल को छू जाने वाली कहानी को अब आप जब चाहें, अपने पूरे परिवार के साथ सोफे पर आराम से बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है.
विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म मशहूर संत नीम करौली बाबा के शुरुआती दिनों को बड़े पर्दे पर लाती है. फिल्म की कहानी 20वीं सदी की शुरुआत में रहने वाले लक्ष्मी नारायण शर्मा नाम के एक सीधे-सादे लड़के के आसपास घूमती है. जिंदगी में अचानक हुए एक बड़े और गहरे सदमे के बाद उसका जीने का ढंग पूरी तरह बदल जाता है. इसके बाद वह घर-परिवार, ऐशो-आराम और दुनियादारी को हमेशा के लिए अलविदा कह देता है. जीवन के असली मायने और अपने अनसुलझे सवालों के जवाब पाने के लिए वह साधु बनकर अध्यात्म की राह चुन लेता है. ये पूरी फिल्म एक आम इंसान के महान संत बनने की इमोशनल कहानी है.
इस फिल्म में बहुत ही सादे और प्यारे तरीके से दिखाया गया है कि कैसे एक आम नौजवान अपनी जिंदगी में सच्ची शांति ढूंढता है. भक्ति के रास्ते पर चलते हुए उसका जुड़ाव भगवान हनुमान से गहरा होता जाता है. यही सिंपल सा लड़का आगे चलकर दुनिया भर में करोड़ों लोगों के चहेते और पूजनीय ‘नीम करौली बाबा’ बनता है. ये सिर्फ पर्दे पर चलने वाली कोई आम कहानी भर नहीं है, बल्कि दिल को छू लेने वाली एक सीख है. इसे देखकर समझ आता है कि निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करना, त्याग और सच्ची आस्था असल जिंदगी में क्या मायने रखते हैं. यही वजह है कि ये सीधी-सादी कहानी दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाती है.