)
जब से लोगों को ओटीटी पर फिल्में और शो देखने की लत लगी है, तब से पुरानी धार्मिक और पौराणिक कहानियां देखने का शौक भी बहुत बढ़ गया है. इसी बीच डायरेक्टर नितेश तिवारी की नई फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया गया है और पहला पार्ट 5 नंबवर को रिलीज हो चुका है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम के रोल में, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में और कन्नड़ सुपरस्टार यश लंकापति रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. बड़े पर्दे पर रिलीज होते ही इस फिल्म ने क्रिटिक्स और ऑडियंस का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है.
फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ा और शानदार है. जहा लक्ष्मण का रोल रवि दुबे, जबकि हनुमान के किरदार में एक्शन स्टार सनी देओल को चुना गया है. इनके अलावा रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, अनुपम खेर, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी काम किया है. सोशल मीडिया पर लोग यश के अंदाज और रणबीर के अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसके विजुअल्स और स्पेशल इफेक्ट्स को भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा कदम बताया जा रहा है. कुछ लोगों को भावुक पहलू थोड़ा धीमा लगा, पर ओवरऑल माहौल काफी अच्छा बना हुआ है.
![]()
खबरों की मानें तो मेकर्स ने इस मूवी पर दिल खोलकर खर्चा किया है. बताया जा रहा है कि सिर्फ इसके पहले पार्ट को बनाने में ही करीब 1600 से 2000 करोड़ रुपये लग चुके हैं. अगर दोनों हिस्सों को जोड़ दें, तो इसका कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये के पार जा सकता है. फिल्म को एकदम हॉलीवुड स्टाइल देने के लिए इंटरनेशनल टेक्नीशियंस का सहारा लिया गया है. सबसे खास बात इसका बैकग्राउंड स्कोर और गाने हैं, जिसके लिए म्यूजिक की दुनिया के दो बड़े धुरंधर हांस जिमर और एआर रहमान एक साथ आए हैं. दोनों की इस जुगलबंदी ने लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं और चारों तरफ इसी के चर्चे हैं.
सिनेमाघरों में रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की. पहले ही दिन ऑडियंस की काफी बड़ी भीड़ उमड़ी और देशभर में लगभग 25,200 शोज के साथ फिल्म ने 64.85 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, अगले दिन यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली और कलेक्शन 48.05 करोड़ रुपये हुआ. शोज की गिनती भी घटकर सिर्फ 23,316 ही रह गई थी. भले ही दूसरे दिन कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी हो, लेकिन शुरुआती दो दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने ऑडियंस के बीच अपनी अच्छी पकड़ बनाकर साबित कर दिया कि कहानी में दम है.

फिल्म ने अपने शुरुआती दो दिनों में घरेलू टिकट खिड़की पर अच्छी खासी पकड़ बना रखी है. देश भर के सिनेमाघरों से सिर्फ दो दिनों के अंदर इस फिल्म ने करीब 112.90 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई अपने खाते में जोड़ ली है. वहीं, अगर टैक्स और बाकी सारे चार्ज मिला लें तो इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 134.80 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. सिनेमाघरों में भगवान राम और रावण के बीच की जबरदस्त जंग देखने के लिए लोग अपनी पूरी फैमिली के साथ पहुंच रहे हैं. थिएटर्स में लगी ऑडियंस की भीड़ बताती है कि अपने देश के सिनेमाघरों में ये फिल्म पूरी तरह छा गई है और इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.
देश के साथ-साथ विदेशों में भी लोग इस फिल्म को दिल खोलकर देख रहे हैं और पूरा प्यार दे रहे हैं. बाहर के देशों से आए आंकडों की बात करें तो वहां इस फिल्म ने करीब 86.25 करोड रुपए की बेहतरीन कमाई कर ली है. वहीं, अगर अपने देश और विदेश दोनों की कमाई को एक साथ जोड लें, तो पूरी दुनिया में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन’ 221.05 करोड रुपए तक पहुंच चुका है. रिलीज के सिर्फ दो दिनों के अंदर 200 करोड का आंकडा पार कर लेना सच में बहुत बडी बात है. किसी भी भारतीय सिनेमा के लिए इतने कम समय में इतना बडा मुकाम पाना अपने आप में एक नया इतिहास बनाने जैसा है.