SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची दीया मिर्जा की अपील! BMC को दोबारा वीडियो पोस्ट करने का दिया आदेश; नेताओं को जमकर लगाई फटकार

दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने वाले वीडियो को लेकर दीया मिर्जा विवादों में घिर गईं. बीजेपी नेताओं के विरोध के बाद BMC ने उनका वीडियो हटा दिया था. साथ ही मुंबई मेयर ने उनको ब्लैकलिस्ट करने का ऐलान किया था. अब इस पूरे मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए नेताओं को फटकार लगाई है और दीया मिर्जा का सपोर्ट किया.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 03, 2026, 12:32 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 01:25 PM IST
Image Credit: दीवाली वीडियो विवाद पर हाई कोर्ट ने किया दीया मिर्जा का समर्थन
Join

दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील करने वाले वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट की दहलीज तक पहुंच गया है. कोर्ट ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के खिलाफ बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर सख्त नाराजगी जताई है. कोर्ट ने साफ शब्दों में नेताओं को याद दिलाया कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और पॉल्यूशन से जुड़े इस मुद्दे को केवल एनवायरनमेंट के नजरिए से ही देखा जाना चाहिए. लीव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस डॉक्टर नीला गोखले की बेंच ने कहा कि कुछ नेताओं के इन बयानों से अदालत काफी परेशान है.

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान साफ कर दिया कि दीया मिर्जा ने ये वीडियो अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि खुद BMC के कहने पर बनाया था. असल में कोर्ट ने ही सडकों पर पटाखे न फोडने को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की बात कही थी और ये वीडियो उसी आदेश का एक हिस्सा था. जज नीला गोखले ने इस पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘कोई इंसान चाहे किसी भी धर्म को मानता हो या उसके विचार कुछ भी हों, सांस लेने के लिए हवा तो हम सभी की एक जैसी ही है’. इसलिए इस सीधे-सादे मामले को कोई दूसरा रंग देना या बेवजह विवाद में घसीटना बिल्कुल गलत है. 

BMC को वीडियो वापस लाने का आदेश

उन्होंवे आगे कहा, ‘क्योंकि ये कदम सिर्फ सबकी अच्छी हेल्थ और एनवायरनमेंट की भलाई के लिए उठाया गया था’. साथ ही हाई कोर्ट ने BMC को आदेश दिया है कि दीया मिर्जा के जिस वीडियो को सोशल मीडिया से हटाया गया था, उसे तुरंत दोबारा पोस्ट किया जाए. ये पूरा विवाद तब खड़ा हुआ जब मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके BMC को टैग किया. उन्होंने लिखा, ‘दिवाली कैसे मनानी है ये हमें किसी से सीखने की जरूरत नहीं है’. इसके कुछ ही घंटों के अंदर ही BMC ने दीया का वीडियो अपने अकाउंट से हटा दिया, लेकिन उनकी ट्रोलिंग होती रही.  

दीवाली के पटाखों पर ज्ञान देकर फंसी दीया मिर्जा, BMC ने हटाया VIDEO, किया ब्लैकलिस्ट, फिर आया एक्ट्रेस का रिएक्शन; पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ?

दीया मिर्जा ने बयां किया अपना दर्द

साथ ही बीजेपी नेताओं ने एक्ट्रेस को एंटी हिंदू बताया, जिस पर कोर्ट ने भी ऐतराज जताया. वीडियो हटाए जाने के बाद दीया ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने ये काम जनता की भलाई के लिए और कोर्ट के आदेशों के तहत कही थी. उन्होंने ये भी बताया कि इस वीडियो के लिए उन्होंने BMC से एक भी पैसा नहीं लिया. सोशल मीडिया पर निराशा जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘अब भलाई का जमाना नहीं रहा’. वहीं, दूसरी तरफ लोगों ने ये सवाल भी उठाया कि जब माधुरी दीक्षित और अजिंक्य रहाणे के वीडियो अभी भी BMC के सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, तो सिर्फ दीया मिर्जा का वीडियो क्यों हटाया.

नेताओं के निशाने पर आईं एक्ट्रेस

इस पूरे मसले पर सियासत भी काफी तेज हो गई. इसी बीच मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने मीडिया से कहा कि दीया के खिलाफ तीखे बोल बोले. उन्होंने कहा कि दीया हमेशा से नर्मदा प्रोजेक्ट, यूनिफॉर्म सिविल कोड और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों का विरोध करती रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दीया का रुख हमेशा हिंदुत्व के खिलाफ रहा और BMC ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है. उधर बीजेपी मंत्री नितेश राणे ने भी निशाना साधते हुए कहा कि दीया सिर्फ दिवाली पर ही ज्ञान देती हैं और बाकी त्योहारों पर चुप रहती हैं. उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने उठाने की बात कही.

BMC के फैसले पर गरमाई राजनीति

BMC के नए फैसले के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और मनसे ने साफ कहा कि ये सब दबाव की राजनीति के तहत किया जा रहा है. शिवसेना की प्रवक्ता किशोरी पेडनेकर ने सीधे शब्दों में पूछा कि क्या BMC अब बीजेपी के इशारों पर चलने लगी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि निगम प्रशासन को किसी भी हाल में सांप्रदायिक एजेंडे के सामने झुकना नहीं चाहिए. दरअसल, शहर में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हाई कोर्ट ने सड़कों पर पटाखे जलाने पर रोक लगा दी थी. कोर्ट का फैसला तो प्रदूषण रोकने के लिए था, लेकिन इस पर सियासी घमासान शुरू हो गया. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES