SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

90s के गानों में था जादू, आज क्यों सुनाई देती है एक जैसी आवाज? समझिए बॉलीवुड म्यूजिक का बदलता दौर

गीतकार समरी अंजान ने पॉडकास्ट 'समीर का सफरनामा' पर खुलासा किया है कि पहले हर किसी की आवाज की अपनी पहचान होती थी, लेकिन वक्त के साथ ये खत्म होता जा रहा है. अब हर कोई अरिजीत सिंह की तरह गाने की कोशिश करता है.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 09, 2026, 02:22 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 02:32 PM IST
Join

पुराने गाने वक्त के साथ भी खत्म नहीं हो रहे हैं. आज भी हर किसी की जुबान पर उनका रंग चढ़ा रहता है. नब्बे के दशक को बॉलीवुड का सबसे गोल्डन एरा माना जाता है. इस दौर में इतने बेहतरीन और खूबसूरत गाने आए कि आज तक उनका नशा लोगों पर चढ़ा रहता है. हर फिल्म के गाने लोगों को रटे रह गए थे. यह एक बड़ी वजह भी थी कि फिल्म रिलीज से पहले ही गाने हिट हो जाते थे. लेकिन अब हिंदी सिनेमा में म्यूजिक धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है. आज फिल्मों के गाने रिलीज से पहले प्रमोशन का बड़ा हथियार बनते हैं.

आज के वक्त में हिंदी फिल्मों के पुराने और नए गानों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. एक तरफ जहां पुराने गानों की धुन और गायकों की आवाज आज भी उनकी पहचान है, वहीं दूसरी तरफ मौजूदा दौर के संगीत में एकरूपता को लेकर कई सवाल उठते हैं. हाल ही में हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार समीर ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. उनका मानना है कि आजकल के ज्यादातर प्लेबैक सिंगर्स की आवाज और गाने का अंदाज काफी एक जैसा सुनाई देता है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा दौर में हर कोई अरिजीत सिंह की तरह गाने की कोशिश करता है.

हिंदी फिल्म संगीत के पुराने दौर को किया याद

दरअसल, गीतकार समरी अंजान ने पॉडकास्ट 'समीर का सफरनामा' पर खुलासा किया है कि पहले हर किसी की आवाज की अपनी पहचान होती थी, लेकिन वक्त के साथ ये खत्म होता जा रहा है. अब हर कोई अरिजीत सिंह की तरह गाने की कोशिश करता है.
 के पॉडकास्ट 'समीर का सफरनामा' का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चा में भी आया. इस बातचीत में उनके साथ प्लेबैक सिंगर जावेद अली मौजूद थे. बातचीत के दौरान समीर ने हिंदी फिल्म संगीत के पुराने दौर को याद करते हुए बताया था कि उस समय हर गायक, संगीतकार और गीतकार की अपनी अलग पहचान हुआ करती थी.

इसी बीच गीतकार समीर ने बताया कि 'हिंदी फिल्म संगीत के दिग्गजों का अपना अलग रंग और अंदाज हुआ करता था. उस दौर में संगीतकारों, लेखकों और गायकों में सबसे अलग और खास बात हुआ करती थी, जो आज लगभग खत्म हो चुकी है. आजकल ऐसा लगता है कि जैसे हर कोई अरिजीत सिंह की तरह गा रहा है. जब आप जैसे गायक गाते हैं, तो कुछ न कुछ नयापन जरूर महसूस होता है. आपकी आवाज में एक अलग और सुकून भरा अंदाज देखने को मिलता है. वरना आज तो हर किसी की आवाज एक जैसी ही सुनाई देती है. हर गाने का साउंड भी लगभग एक जैसा ही सुनाई देता है.'

यह भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 5 गेटों पर होगी चेकिंग; 700 मीटर तक नो-कार जोन!

पुराने दौर की रिकॉर्डिंग के दिनों को किया याद

वहीं, समीर ने पुराने दौर की रिकॉर्डिंग को भी याद किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि आज के संगीत में सिर्फ आवाज ही नहीं, बल्कि गानों के निर्माण का तरीका भी काफी बदल गया है. समीर के मुताबिक, पहले किसी गाने को तैयार करने में काफी मेहनत लगती थी और उसमें खास लगन और विश्वास हुआ करता था, लेकिन अब वह भावना आज के दौर में खत्म होती जा रही है. आजकल लोग फिल्म बनाने के बजाय केवल एक प्रपोजल तैयार करने में लगे हैं. बल्कि फिल्म निर्माण एक सामूहिक कला होती है और इसके साथ यह एक व्यक्तिगत अनुभव भी है.

पहले सिंगर करते थे नए-नए प्रयोग

गीतकार समीर ने पुराने दौर के गायकों की रिकॉर्डिंग का उदाहरण भी दिया और कहा कि पहले कलाकार एक साथ बैठते थे, गानों पर खुलकर चर्चा होती थी और फिर मिलकर नए-नए प्रयोग करते थे. उन्होंने लता मंगेशकर और किशोर कुमार की रिकॉर्डिंग के खास दिनों को भी याद किया था. उनके मुताबिक, दोनों दिग्गज गायक रिकॉर्डिंग के दौरान हद से ज्यादा मस्ती करते थे, गानों को लेकर चर्चा करते थे और साथ में नए-नए प्रयोग भी करते थे, जिससे गानों में कुछ न कुछ नया सामने आ पाए.

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के फॉर्मूले से बनाई दूरी, अपनी शर्तों पर बनाईं फिल्में... क्यों विवेक अग्निहोत्री को पसंद है 'एकला चलो रे' का रास्ता?

इस बयान ने फिर छेड़ दी बहस

इसी बीच समीर ने आज के रिकॉर्डिंग कल्चर पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अब अक्सर किसी गायक को बुलाया जाता है, वह आता है, गाना रिकॉर्ड करता है और फिर वहां से चला जाता है. समीर के इस बयान ने पुराने और नए दौर के फिल्मी संगीत के बीच के अंतर को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES