SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सच या खौफनाक सपना?: 'मेरे पिता की थीं 20 पत्नियां!' Bigg Boss Malayalam 8 की इस कंटेस्टेंट का खुलासा सुन सहमे लोग

Bigg Boss Malayalam 8: 'बिग बॉस' मलयालम सीजन 8 की कंटेस्टेंट और एक्टिविस्ट श्रीलक्ष्मी अरक्कल ने शो से एविक्ट होते ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 08, 2026, 02:32 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 02:50 PM IST
Image Credit: बिग बॉस मलयालम 8
Join


'बिग बॉस' मलयालम सीजन 8 के घर में जब लाइफ स्टोरी टास्क शुरू हुआ, तो कंटेस्टेंट्स ने अपने दिल के दबे पन्नों को टटोलना शुरू कर दिया. इस बीच, घर से एलिमिनेट हो चुकीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्टिविस्ट श्रीलक्ष्मी अरक्कल ने अपनी पर्सनल लाइफ की एक ऐसी कड़वी सच्चाई शेयर की, जिसने सबको हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि किस तरह उनके बचपन के कड़वे एक्सपीरियंस ने पुरुषों और समाज के लिए उनके नजरिए को पूरी तरह बदलकर रख दिया.

श्रीलक्ष्मी ने नेशनल टीवी पर अपने पिता के बारे में बात करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि उनके पिता शादी के नाम पर लोगों को धोखा देते थे. अपने दिल का दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा,'मेरे पिता विवाह के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं. उन्होंने मेरी मां समेत करीब 10 से 20 लोगों से शादी की है.'

श्रीलक्ष्मी का दर्दभरा खुलासा

इस दर्दभरे खुलासे के बाद उन्होंने एक और चौंकाने वाली बात कही. श्रीलक्ष्मी ने कहा, 'मैं भी ऐसे ही एक रिश्ते से पैदा हुई संतान हूं. मेरे मन में आज भी अपने पिता के लिए नफरत है. बहुत से लोग इसे ही मिसैंड्री समझते हैं. यानी पुरुषों के लिए नफरत होना.' अपने बचपन के मुश्किल दौर और अपनी मां की मेहनत को याद करते हुए श्रीलक्ष्मी काफी इमोशनल हो गईं.

कम उम्र में ही संभाली घर की जिम्मेदारी

श्रीलक्ष्मी ने बताया कि उनकी मां ने बहुत कम उम्र में ही उनका पेट पालने के लिए दिन-रात एक कर दिया था. श्रीलक्ष्मी ने कहा, 'मेरा जन्म सी-सेक्शन से हुआ था. 6 महीने का होने से पहले ही मेरी मां दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने लगी थीं. मेरी दादी की सेहत अच्छी नहीं थी और वो अक्सर बीमार रहती थीं. इसलिए, मैं सब कुछ खुद ही करती थी.'

कम उम्र में ही जिम्मेदारियों का बोझ उठाने वाली श्रीलक्ष्मी ने आगे बताया कि कैसे उन्हें बचपन से ही हर काम अकेले करना पड़ा. अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी इंस्पिरेशन बताते हुए उन्होंने कहा, 'छठी या सातवीं कक्षा से ही मैं अकेले राशन की दुकान पर जाया करती थी और वो सब काम करती थी जो आमतौर पर पुरुष करते हैं. मेरी मां भी ऐसी ही थीं. वो पेंटिंग और रबर टैपिंग के लिए जाती थीं. उन्हें देखकर ही मैं आत्मनिर्भर बनी.'

मास एविक्शन में हुईं शो से बाहर

श्रीलक्ष्मी अरक्कल बिग बॉस के घर में आने से पहले ही केरल में एक पॉपुलर एक्टिविस्ट और सोशल मीडिया पर्सनालिटी रही हैं. अक्सर अपने बयानों के कारण ट्रोल्स के निशाने पर रहने वाली श्रीलक्ष्मी के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, हाल ही में हुए एक मास एविक्शन में उनका बिग बॉस का सफर खत्म हो गया है और वो शो से बाहर हो चुकी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES