बाहर निकलकर देख लूंगा... 'दो रिमोट' वाले तंज पर भड़के थे ScoutOP-Love Gill, अब गौरव गुप्ता का पलटवार वायरल
सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' से लगातार सिर्फ एक मुद्दा वायरल हो रहा है. कई 'वीकेंड का वार' स्काउट और लव गिल को समर्पित कर दिए गए, लेकिन उसके बाद भी दोनों के व्यवहार में किसी भी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला. वहीं 'दो रिमोट' वाला तंज कसने वाले कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने भी अब इसपर करारा दवाब दिया है.
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में रिश्तों हर दिन बदलते नजर आ रहे हैं. इस सीजन में पॉपुलर गेमर स्काउटओपी और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर हॉट-टॉपिक बनी हुई हैं. हालांकि, घर के बाहर काश्वी हीरानंदानी के साथ स्काउट के रिश्ते की वजह से उनकी और लव की बॉन्डिंग अक्सर ऑडियंस के बीच सवालों के घेरे में रही है. घर के अंदर इन दोनों की दोस्ती और बाहर के रिश्तों को लेकर चल रही कशमकश ने एक बड़े विवाद की नींव उस समय रख दी, जब शो में मेहमान बनकर पहुंचे पॉपुलर स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने इसी मुद्दे पर तीखा तंज कस दिया.
इस पूरे विवाद की शुरुआत 'बिग बॉस 20' के दिवाली स्पेशल 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान हुई. शो में कंटेस्टेंट्स को रोस्ट करने पहुंचे स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने स्काउटओपी और लव गिल के रिश्ते पर चुटकी लेते हुए एक ऐसा मजाक किया, जिसने घर का माहौल बदल दिया. गौरव ने काश्वी हीरानंदानी और लव गिल के साथ स्काउट के बदलते रिश्तों पर निशाना साधते हुए मजाक किया. उन्होंने कहा कि गेमर 'दो रिमोट' से खेल रहा है. कॉमेडियन की ये टिप्पणी स्काउटओपी और लव गिल को बिल्कुल रास नहीं आई और दोनों ने शो के दौरान ही भड़क उठे.
स्काउट की वॉर्निंग, लव गिल की 'थेरेपी' एडवाइज
गौरव के इस मजाक पर भड़कते हुए स्काउटओपी ने तुरंत आपत्ति जताई और कहा, 'मेरे कई इशू हो सकते हैं, लेकिन उसे मेरी पर्सनल लाइफ को इस सब में नहीं घसीटना चाहिए.' इतना ही नहीं, गुस्से में स्काउट ने ये भी कहा, 'अगर मैं बाहर जाऊंगा तो उसे जवाब दूंगा.' दूसरी ओर, लव गिल भी पीछे नहीं हटीं और उन्होंने सीधे गौरव से कहा, 'आपको थेरेपी की जरूरत है.'
गौरव के मंच से जाने के बाद भी स्काउट का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने इस रोस्टिंग को 'बिलो-द-बेल्ट' कहते हुए सवाल उठाया कि आखिर काश्वी का नाम इस एक्ट में क्यों घसीटा गया. इस तीखी बहस और सोशल मीडिया पर स्काउट के फैंस की ट्रोलिंग के बाद गौरव गुप्ता ने कुछ समय के लिए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया था.
बिना कुछ कहे ही ले ली फिरकी!
अब कॉमेडियन ने अपना अकाउंट वापस पब्लिक कर लिया है और बिना कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किए अपने अनोखे अंदाज में पलटवार किया है. अब तक केवल अपने अपकमिंग टूर के अपडेट्स शेयर कर रहे गौरव ने अब उन पोस्ट्स और वीडियोज को री-शेयर करना शुरू कर दिया है, जिनमें ऑडियंस स्काउट और लव गिल के व्यवहार की पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
स्काउट की 'आर्मी' को दिखाया आईना
गौरव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इन वीडियोज में यूजर्स स्काउट के रिएक्शन पर सवाल उठाते दिख रहे हैं. कई यूजर्स का ये कहना है कि शो में किसी भी कॉमेडियन की स्क्रिप्ट मेकर्स की मंजूरी के बाद ही पेश की जाती है, ऐसे में स्काउट का इस तरह भड़कना पूरी तरह से गलत था.
इसके अलावा, फैंस ने स्काउट की उस बात की भी कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने इशारों में कहा था कि उनकी 'आर्मी' शो के बाहर गौरव को संभाल लेगी. साफ है कि गौरव ने बिना कुछ कहे ही सोशल मीडिया के जरिए दोनों कंटेस्टेंट्स को करारा जवाब दे दिया है.