)
जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 20 सुर्खियों में बना हुआ है. शो को शुरू हुए काफी समय हो गया है. ऐसे में सभी कंटेस्टेंट्स खुलकर अपना गेम खेल रहे हैं. शो में अपनी जगह बनाने के लिए कंटेस्टेंट आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. पिछले वीकेंड का वार में अमन गांधी शो से बाहर हुए थे, वहीं अब शॉकिंग एलिमिनेशन की खबर सामने आ रही है. दरअसल शो से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है. आइए जानते हैं बिग बॉस 20 से किस कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन हुआ है.
बिग बॉस 20 में शॉकिंग एविक्शन हुआ है. बिग बॉस तक के ट्विटर रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान के शो से बॉक्सिंग चैम्पियन मैरी कॉम एलिमिनेट हुई हैं. बिग बॉस हाउस में मैरी कॉम का गेम अब नजर आ रहा था. घरवालों के साथ भी मैरी कॉम की बॉन्डिंग नजर आ रही थी. मैरी कॉम का शो से बाहर आना फैंसके लिए झटका है. मेकर्स ने अभी तक मैरी कॉम के घर से बाहर आने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

बिग बॉस 20 की शुरुआत में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली थी. इसके बाद घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई थी. अब तक घर में मैरी कॉम के अलावा, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर, तन्मय सिंह स्काउट, रैपर यंग, आसिफ खान, काजी तौकीर, उदिति सिंह, मनीष गोयल हैं.
इस हफ्ते वीकेंड का वार शो रोहित शेट्टी करेंगे. सलमान खान कुछ कमिटमेंट्स की वजह से इस हफ्ते वीकेंड का वार शो होस्ट नहीं कर पाएंगे.
बिग बॉस 20 शो में माही विज काफी इमोशनल हुई हैं. दरअसल एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक्टर जय भानुशआली से तलाक लेने के बाद कोई भी एलिमनी नहीं ली है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह बेटी तारा के लिए सब कुछ खुद से करना चाहती हैं. एक्ट्रेस रोते हुए बताती हैं कि मैंने तलाक के समय कोई भी एलीमनी नहीं ली है. मुझे सलाह भी दी गई थी कि मैं पैसे ले लूं, लेकिन मैंने नहीं लिया. जय ने मेहनत से पैसे कमाएं. जय ने 16 घंटे काम करके पैसे कमाएं.