SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

डांट के बाद मरहम: पहले लगाई फटकार, फिर दी सही सलाह... Scout OP की ढाल बने सलमान

'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने स्काउट की दोमुंही चुप्पी पर जमकर क्लास लगाई. लव गिल और यंग DSA के मामले में स्काउट के स्टैंड-लेस बर्ताव पर खरी-खोटी सुनाने के बाद, भाईजान ने एक बड़े भाई की तरह उन्हें नगेटिविटी छोड़कर गेम में नंबर वन बनने की सलाह दी.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 01, 2026, 07:53 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 08:23 AM IST
Image Credit: बिग बॉस 20
Join

'बिग बॉस 20' के घर में हर गुजरते दिन के साथ रिश्तों की भाषा तेजी से बदलती नजर आ रही है. इस समय घर के अंदर लव गिल और स्काउट ओपी के बीच का उलझा हुआ बॉन्ड लोगों के बीच सबसे बड़ा हॉट टॉपिक बना हुआ है. पिछले हफ्ते जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने शो में एंट्री मारी और लव गिल पर गंभीर मैनिपुलेशन के आरोप लगाए, तो हर किसी की निगाहें सिर्फ इन दोनों पर ही टिकी हुई थीं. लेकिन उस अहम घड़ी में स्काउट की चुप्पी ने न सिर्फ फैंस को, बल्कि शो के मेकर्स और होस्ट सलमान खान को भी हक्का-बक्का कर दिया.

'वीकेंड का वार' में होस्ट सलमान खान ने स्काउट की इसी दोमुंही चुप्पी और कन्फ्यूज्ड रवैये पर खुलकर बात की. सलमान ने कड़े शब्दों में सवाल किया कि जो स्काउट लव गिल को अपनी बहन और दोस्त मानता है, वो अपनी गर्लफ्रेंड के सामने उस रिश्ते के बचाव के लिए आगे क्यों नहीं आया. सलमान ने उन्हें सच्चाई दिखाते हुए साफ कहा, 'जिसे तुम दोस्त और बहन कहते हो, तुमने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने उसका साथ नहीं दिया. प्यार कभी मैनिपुलेटिव नहीं होता, और तुम कोई बच्चे नहीं हो.

यंग डीएसए का साथ छोड़ने पर खिंचाई

विवाद सिर्फ लव-ट्राइंगल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि घर के भीतर यंग डीएसए और गुल्लू की खींचतान के दौरान भी स्काउट का रवैया बेहद हैरान करने वाला रहा. मुश्किल वक्त में अपने करीबी दोस्त यंग DSA का मजबूती से साथ देने की बजाए, स्काउट ने सुविधा देखते हुए गुल्लू के पास बैठना बेहतर समझा. स्काउट के इस स्टैंड-लेस और अवसरवादी बर्ताव ने घर के अंदर और बाहर दोनों मोर्चों पर उनका ग्राफ काफी गिरा दिया है. ऐसा लगने लगा था कि स्काउट हर रिश्ता सिर्फ अपनी सुविधा और सहूलियत के हिसाब से निभा रहे हैं.

भाईजान का दिखा नरम अंदाज

सलमान खान ने जहां एक तरफ एक सख्त जज की तरह उनकी क्लास लगाई, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए नरमी पर बरती. कड़ी फटकार के बाद भाईजान ने माहौल को संभालते हुए स्काउट को एक बड़े भाई की तरह समझाया. उन्होंने स्काउट को अहसास कराया कि गलतियों और बुरे दौर से गुजरकर ही इंसान असल मायनों में सीखता है. जीवन में जब तक बुरा वक्त नहीं आता, तब तक कोई बेहतर इंसान या खिलाड़ी नहीं बन पाता. सलमान का ये प्यार भरा साथ स्काउट के लिए किसी मरहम से कम नहीं था.

नंबर वन बनने पर ध्यान दो

'वीकेंड का वार' के आखिरी पड़ाव पर सलमान खान ने स्काउट ओपी को एक बेहद इंस्पिरेशनल और पॉजिटिव लाइफ एडवाइज दी. उन्होंने स्काउट से साफ शब्दों में कहा कि वो बीती बातों और निगेटिविटी को अपने ऊपर हावी न होने दें, बल्कि अपनी सारी एनर्जी 'बिग बॉस 20' के घर में खुद को नंबर वन साबित करने पर लगाएं. सलमान की इस बेहतरीन सलाह ने साफ कर दिया कि उनकी डांट के पीछे नफरत नहीं, बल्कि एक मेंटर का प्यार और सही राह दिखाने की मंशा थी. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भाईजान की इस नसीहत के बाद स्काउट अपने गेम में क्या नया बदलाव लाते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES