)
बिग बॉस 20 को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बज बना हुआ है. शो के टॉस्क, कैप्टेंसी और वीकेंड का वार सब कुछ इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं पिछले वीकेंड के वार पर हुए हंगामे और फिर उसके बाद घर में आए भूचाल ने हर किसी को हैरान कर दिया था. रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार होस्ट करते समय स्काउट और लव गिल अपने अंदाज में समझाया था, यहां तक की इस दौरान स्काउट ओपी की दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड काश्वी भी स्टेज पर आईं. लेकिन फिर उसके बाद जो घर में हुआ, उस पर सलमान खान इस बार खुलकर बात करते हुए दिखाई देंगे और स्काउट उनके गुस्सा का शिकार बन जाएंगे.
दरअसल फ्राइडे लेट नाइट मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो शेयर किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. तो वहीं कई लोगों का कहना है कि सलमान खान को पहले ही इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए इसपर पर खुलकर बात करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
शो के नए प्रोमो के मुताबिक, इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान अपना रूप बदलते हुए घरवालों की तगड़ी क्लास लगाएंगे. कुछ सेकेंड्स की इस क्लिप में होस्ट सलमान गैमर स्काउट से पिछले वीकेंड के वार को लेकर बात करते हुए नजर आते हैं और कहते हैं कि उन्होंने अपनी दोस्त के सामने कथित बहन लव को सपोर्ट या डिफेंड क्यों नहीं किया. वहीं अपना पक्ष रखते हुए स्काउट जवाब देते हैं कि वो फ्रीज हो गए थे, उन्हें नहीं समझ आ रहा था कि वो कैसे रिएक्ट करें.
सलमान स्टेज से कहते हैं 'स्काउट, जिसे आप बहन कहते हैं उसे आप अपनी गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए... आप कोई दूध पीते बच्चे हो, जो कि मेन्युप्लेट हो जाएगा? तुम्हें उस दौरान ये कहना चाहिए था कि इसमें गलती मेरी है. न तुम अपनी गर्लफ्रेंड के साइड पर हो, ना तुम अपनी बहन की तरफ हो, जो किया है उसे निभाओ. आपने फर्जी कमिटमेंट दिया है आपसे घाटिया आदमी कोई नहीं.' होस्ट के इन तीखे सवालों और बातों के बात स्काउट काफी परेशान और दुखी नजर आते हैं, जिससे घर को माहौल काफी गरमा जाता है.
स्काउट और लव गिल के मुद्दे के अलावा अब देखना ये होगा कि सलमान वीकेंड के वार पर यंग और गुल्लू के बीच हुई झड़प पर भी बात करेंगे या नहीं. वहीं भाईजान की फटकार के बाद स्काउट में बदलाव आएगा या फिर वो फिर से वही गलतियां दोहराएंगे. आपको बता दें कि शो में इस समय सिर्फ 12 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं, जिनके बीच ट्रॉफी को लेकर जबरदस्त भिंड़त चल रही है. अब देखना ये होगा कि माही विज, काजी तौकीर, मनीष, कानिका, कुशल, यंग, अरिशफा, आसिफ, आम्रपाली, उदिति, स्काउट और लव गिल में कौन इस सीजन का विनर होगा