)
सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच एक मजेदार और बाहर के मुद्दों पर बातचीत देखने को मिली. इस बात की शुरुआत तब हुई, जब माही ने आम्रपाली से उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर पूछा, 'बॉयफ्रेंड नहीं है?' इस पर आम्रपाली ने बेबाकी से जवाब दिया कि वो पिछले कई सालों से सिंगल हैं. इसके बाद बातचीत का सिलसिला मजाक-मस्ती से आगे बढ़ा और धीरे-धीरे भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ की पर्सनल लाइफ पर आ गया, जिसने ऑडियंस का खूब ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
इस बातचीत के दौरान माही ने मजाक करते हुए कहा कि वजन कम करने के बाद शायद बॉयफ्रेंड ढूंढना आसान हो जाएगा. लेकिन आम्रपाली ने इस सोच को तुरंत खारिज करते हुए साफ किया कि वजन या मोटापे का किसी के रिश्ते में होने से कोई लेना-देना नहीं होता. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'मोटेपे से बॉयफ्रेंड नहीं होते, ऐसा नहीं होता. बहुत से लोग मोटे लोगों को पसंद करते हैं.'
इस नॉर्मल बातचीत को आगे बढ़ाते हुए माही विज ने आम्रपाली से पूछा कि 'क्या इंडस्ट्री में कोई अनमैरिड स्टार नहीं है?'. तो आम्रपाली ने पवन सिंह का जिक्र करते हुए बताया कि उनका तलाक चल रहा है और उन दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं. लेकिन इस बातचीत का असली मोड़ तब आया, जब माही को बांद्रा में आम्रपाली और निरहुआ को उनके बच्चों के साथ देखने की बात याद आई. माही ने जब निरहुआ की शादी और उनकी पत्नी के बारे में पूछा, तो आम्रपाली ने खुलासा किया, 'वो एक हाउसवाइफ हैं. अरेंज मैरिज, वो एक्टर बने उससे पहले ही उनकी शादी हो गई थी'.

इसके बाद जब माही ने पूछा कि क्या निरहुआ की कभी कोई गर्लफ्रेंड तो रही होगी, तो इस पर आम्रपाली ने सोचकर और चर्चित जवाब दिया, 'गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होंगी'. माही ने बाद में ये बाकी घरवालों के सामने स्वीकार किया कि वो घुमा-फिराकर आम्रपाली और निरहुआ के रिश्तों की चल रही अफवाहों पर ही बात करना चाहती थीं.
आपको बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ की ऑनस्क्रीन जोड़ी और गहरी दोस्ती को लेकर लंबे समय से इंडस्ट्री में बातें होती रही हैं. दोनों ने साल 2014 में आई फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से साथ सफर शुरू किया था. हालांकि, आम्रपाली हमेशा से इन अफवाहों को खारिज करती आई हैं. इससे पहले जून, 2025 में एक इंटरव्यू के दौरान भी उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा था, 'निराहुआ जी को परेशान करना बंद करो. उनकी शादी हो चुकी है और वो अपने परिवार के साथ खुश हैं. हमारी शादी के बारे में बात करना बंद करो. हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और मुझे उम्मीद है कि ये रिश्ता बना रहेगा'.