App

‘बिग ब्रदर 28’ के कंटेस्टेंट! को-स्टार के साथ मारपीट का लगा आरोप, हुए गिरफ्तार; आखिर क्या है सच्चाई?

Big Brother 28 Contestant Arrest: ‘बिग ब्रदर 28’ के तीसरे नंबर पर रहे कंटेस्टेंट को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही सनसनीखेज दावा किया जा रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. बताया जा रहा है कि उन्होंने कैमरे पर कंटेस्टेंट को पीटा और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. चलिए बताते हैं आखिर इन दावों में कितनी सच्चाई है?

‘बिग ब्रदर 28’ के कंटेस्टेंट! को-स्टार के साथ मारपीट का लगा आरोप, हुए गिरफ्तार; आखिर क्या है सच्चाई?
Image Credit: ‘बिग ब्रदर 28’ के कंटेस्टेंट ड्रू कैंपबेल गिरफ्तार?

सोशल मीडिया पर इन दिनों हॉलीवुड रियलिटी शो ‘बिग ब्रदर 28’ के कंटेस्टेंट ड्रू कैंपबेल को लेकर एक बहुत ही हैरान कर देने वाली खबर तेजी से वायरल हो रही है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे कुछ पोस्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि शो के दौरान ड्रू कैंपबेल ने कैमरे के सामने अपने साथी कंटेस्टेंट पर हाथ उठाया और मारपीट की. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इस तरह की बातें सामने आते ही शो के फैंस के बीच काफी हलचल मच गई है और लोग ये जानने के लिए बेचैन हो गए हैं कि आखिर ‘बिग ब्रदर’ के घर में ऐसा क्या हो गया, जिसके चलते बात पुलिस तक पहुंच गई?

फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘बिग ब्रदर फैंस’ और ‘रेडयूनिटार्ड्स’ नाम के हैंडल्स ये दावे शेयर कर रहे हैं. इन तमाम वायरल पोस्ट्स में ‘डेली न्यूज’ नाम की एक वेबसाइट का हवाला दिया गया है. आर्टिकल में ये दावा किया गया है कि ड्रू कैंपबेल की गिरफ्तारी की खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है. कुछ पोस्ट्स में तो यहां तक कहा गया कि पुलिस शो के वीडियो फुटेज को ही इस कथित मारपीट के सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन सच तो ये है कि जितनी भी खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है ये सभी पूरी तरह से फेक हैं. इनमें कोई सच्चाई नहीं है.

Drew Campbell

फर्जी तस्वीरों और क्लिकबेट साइट्स का फैलाया जाल

वायरल हो रहे इन दावों की गहराई में जाने पर पता चलता है कि शो के फैंस को गुमराह करने के लिए ये सब किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर ड्रू कैंपबेल की एक फर्जी मगशॉट यानी पुलिस हिरासत वाली फोटो वायरल की जा रही है. फोटो पर ‘टीएमजेड’ का वाटरमार्क लगाकर उसे असली दिखाने की कोशिश की गई है. इसके साथ ही पोस्ट्स में ‘हॉटन्यूज टीवीशोनो डॉट कॉम’ नाम की एक वेबसाइट का लिंक चिपकाया गया है. ये वेबसाइट अक्सर मशहूर हस्तियों को लेकर झूठी और सनसनीखेज खबरें बनाकर सिर्फ व्यूज और क्लिक्स बटोरने का काम करती है ऐसे दावे किए जा रहे हैं.

शो के बाद ड्रू कैंपबेल ने शेयर किया अपना सफर

हालांकि, जी न्यूज इन सभी दावों की कोई पुष्टि नहीं करता. इस पूरे फर्जी ड्रामे के बीच ड्रू कैंपबेल बिल्कुल ठीक हैं और बाहर की दुनिया में अपनी जिंदगी मजे से जी रहे हैं. उन्होंने हाल ही में ‘स्टूडियो 512’ के शो में होस्ट ब्लेक हेन्स के साथ खास बातचीत की और बिग ब्रदर के अपने पूरे सफर पर खुलकर बात की. इस इंटरव्यू में उन्होंने गिरफ्तारी जैसी किसी भी बात का दूर-दूर तक कोई जिक्र नहीं किया, क्योंकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था. इंटरव्यू में ड्रू ने कहा, ‘बिग ब्रदर का हिस्सा बनना मेरा बहुत बड़ा सपना था और मुझे इसे जीने का मौका मिला. मैंने शो में काफी लंबा सफर तय किया और गेम में मैंने जैसा प्रदर्शन किया, मुझे उस पर बहुत गर्व है’.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

तीसरे पायदान पर बाहर होने का रहा थोड़ा मलाल

ड्रू कैंपबेल शो के फिनाले में टॉप तीन तक पहुंचे थे और तीसरे नंबर पर आकर गेम से बाहर हो गए थे. जब होस्ट ने उनसे इस बारे में पूछा, तो उन्होंने बहुत ईमानदारी से अपने इमोशनंस सभी के सामने रखे. ड्रू ने कहा कि टॉप तीन में आकर बाहर हो जाना दिल तोड़ने वाला जरूर था, क्योंकि आप ट्रॉफी के इतने करीब आकर चूक जाते हैं. उन्होंने खुद को इस सीजन का ‘फलन एंजल’ भी बताया, लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि गेम के उस मोड़ पर रिक डेवेंस ने जो फैसला लिया, वे पूरी तरह से गेम की स्टेटर्जी का हिस्सा था और उन्हें उस फैसले से कोई शिकायत नहीं है.

रिक डेवेंस के फैसले पर ड्रू की सोच

ड्रू कैंपबेल ने आगे कहा कि अगर उस दिन आखिरी पावर उनके हाथ में होती, तो शायद वे भी रिक डेवेंस जैसा ही कदम उठाते. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं उस इंसान से बिल्कुल नाराज नहीं हो सकता, जिसने वही किया जो मौका मिलने पर शायद मैं भी उसके साथ करता’. इस पूरे इंटरव्यू से ये शीशे की तरह साफ हो गया कि ड्रू कैंपबेल शो के बाहर खुली हवा में सांस ले रहे हैं और अपने घर पर हैं और शो के खत्म होने के बाद बेहद पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी और मारपीट को लेकर चल रही सभी बातें सिर्फ कोरी अफवाह हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More