OTT Must Watch Horror Film: डर और मिस्ट्री के शौकीनों के लिए फिल्म मेकर्स हर बार कुछ नया लाने की कोशिश करते हैं. ऐसा ही कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिलता है. अगर भी हॉरर कंटेंट के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसी सच्ची घटना पर बनी हॉरर फिल्म लेकर आए हैं, जिसने 2025 में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.
लोगों में बढ़ता जा रहा हॉरर कंटेंट का क्रेज
आजकल लोगों के बीच डर और सस्पेंस से भरी कहानियां देखने का चस्का बहुत तेजी से बढ़ रहा है. सिनेमा हॉल से लेकर मोबाइल स्क्रीन तक, डरावना कंटेंट देखने वालों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. आजकल लोगों को ऐसी कहानियां पसंद आ रही हैं, जो असल जिंदगी के मिस्टीरियस मामलों से जुड़ी हों. जब लोगों को पता चलता है कि पर्दे पर जो खौफ दिख रहा है, वो कभी किसी इंसान के साथ हकीकत में घटा था, तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. यही असली वजह है कि डरावने कंटेंट की दुनिया में कई बड़ी सीरीज ने दुनियाभर में करोड़ों दीवाने बना लिए हैं.
1/5
क्यों बढ़ती जा रही हॉरर कंटेंट की डिमांड?
हॉरर फिल्मों की डिमांड और सक्सेस के पीछे एक बड़ी वजह लोगों का इमोशन भी है. लोग सिर्फ जंपस्केयर्स वाले सीन्स देखना नहीं चाहते, बल्कि कहानी में नजर आने वाले किरदारों का दर्द और डर भी महसूस करना चाहते हैं. जब किसी कहानी में एक नॉर्मल सी फैमिली, उनके बीच का प्यार, ईश्वर पर भरोसा पर किसी सुपरनैचुरल डार्क एंटिटी का साया पड़ता है, तो कैसे परिवार बिखर जाता है और सब खत्म होने की कगार पर पहुंच जाता है. ऐसे में जब ये पता चलता है कि जो फिल्म में दिखाया जा रहा है वो सच में घटा है तो सोचकर ही अंदर तक रूह कांप जाती है.
2/5
सच्ची भूतिया घटना से जुड़ी कहानी
आज हम आपको ऐसी ही एक शानदार फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’. 2025 में रिलीज हुई ये ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ फ्रेंचाइजी की लास्ट फिल्म थी. इसका डायरेक्शन माइकल शावेस ने किया था. ये इस हॉरर फ्रेंचाइजी की 9वीं फिल्म मानी जाती है, जिसमें पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा ने एक बार फिर भूत-प्रेत की जांच करने वाले मशहूर किरदार एड वॉरेन और लोरेन वॉरेन के रोल प्ले किए थे. उनके साथ मिया टॉमलिंसन और बेन हार्डी भी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे. कहानी 1986 की सच्ची घटना पर आधारित है.
3/5
456 करोड़ का बजट और तगड़ा कलेक्शन
फिल्म की कहानी स्मर्ल हॉन्टिंग केस की असली घटना पर टिकी है, जिसमें एक परिवार नए घर में जाता है और वहां खौफनाक ताकतों के चंगुल में फंस जाता है. एड और लोरेन अपनी बीमारी के बावजूद उनकी जान बचाने उतरते हैं. फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली राय मिली थी, लेकिन आम लोगों ने इसे हाथों-हाथ लिया और खूब प्यार दिया. इस फिल्म की सबसे बड़ी जान पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा की केमिस्ट्री रही, जिनकी अदाकारी ने परदे पर डर को एकदम सजीव बना दिया. लगभग 55 मिलियन डॉलर (करीब 456 करोड़) में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 499.3 मिलियन डॉलर (करीब 4,140 करोड़) कमाए थे.
4/5
रेटिंग और दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स
इस भारी भरकम कमाई के साथ ही ये अपनी पूरी फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. फिल्म रेटिंग की बात करें तो लोगों के बीच इसका जादू सिर चढ़कर बोला. फिल्म वेबसाइटों और लोगों के रिव्यू में इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. लोगों को फिल्म का माहौल, बैकग्राउंड म्यूजिक और डर पैदा करने के तरीके बहुत पसंद आए. खासकर परिवार को बचाने के लिए की जाने वाली जंग ने लोगों को इमोशनल भी किया. इस फिल्म ने साबित किया कि अगर कहानी में दम हो और कलाकारों का काम असरदार हो, तो धांसू कमाई की जा सकती है.
5/5
ओटीटी पर घर बैठे देखने का मौका
इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 6.2 की शानदार रेटिंग मिली हुई है, जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे अब इसे घर बैठे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. फिल्म को कई देशों में मैक्स और वार्नर ब्रदर्स के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है. भारत में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. सबसे खास बात ये है कि हॉरर फिल्मों को पसंद करने वाले इस फिल्म को हॉटस्टार पर हिंदी डबिंग में देख सकते हैं. इस फिल्म का टोटल रनटाइम 2 घंटे 15 मिनट है, जो आपको शुरू से लेकर आखिर तक डराएगी.