App

भोजपुरी टीआरपी क्वीन के साथ हुआ हादसा, फिल्म सेट पर लगी आग, एक्ट्रेस संजना पांडेय बचीं बाल-बाल

भोजपुरी एक्ट्रेस संजना पांडे बाल-बाल बची हैं. दरअसल फिल्म सेट पर आग लग गई थी. वह अपनी हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रही थी. संजना पांडे भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है.

भोजपुरी टीआरपी क्वीन के साथ हुआ हादसा, फिल्म सेट पर लगी आग, एक्ट्रेस संजना पांडेय बचीं बाल-बाल
Image Credit: भोजपुरी फिल्म के सेट पर लगी आग

भोजपुरी सिनेमा की टीआरपी क्वीन संजना पांडेय को लेकर खबर सामने आ रही हैं. दरअसल एक्ट्रेस सेट पर दुर्घटना का शिकार होने से बच गई हैं. दरअसल उनकी फिल्म सेट पर अचानक आग लग गई थी. इस दौरान एक्ट्रेस बाल-बाल बची हैं.

हॉरर फिल्म की शूटिंग

भोजपुरी एक्ट्रेस संजना पांडेय इन दिनों अपनी हॉरर फिल्म भूतनी का बदला का शूटिंग कर रही हैं. एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी थी. फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जौनपुर में चल रही थी. उस दौरान सेट पर आ लग गई थी.

सेट पर लगी आग

रिपोर्ट्स के अनुसार संजना पांडेय की फिल्म के एक सीन में आग का इस्तेमाल किया गया था. शूटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाली आग अचानक से ज्यादा फैल गई. आग इतना ज्यादा फैल गई की एक्ट्रेस परेशान हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो में एक्ट्रेस आग के बीच फंसी चिल्लाने लगती हैं. लोग उन्हें बचाने के लिए जाते हैं. आग की वजह से सेट पर अफरा-तफरी मच गई थी.

आग में फंस गई थी एक्ट्रेस

सीन की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को आग के बीच में खड़ा होना था. ऐसे में सेट पर आग का इस्तेमाल किया गया था. शूटिंग के दौरान हवा तेज हो गई जिसक वजह से आग को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया. अचानक आग की लपटे तेज हो गई. एक्ट्रेस आग के बीच फंस गई.

अब कैसी हैं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस की कंडीशन की बात करें तो उनके कपड़ों में आग लग गई थी. यूनिट और क्रू के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई. संजना को समय पर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एक्ट्रेस संजना एकदम सुरक्षित हैं. सेट पर किसी दूसरे इंसान के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है.

भोजपुरी सिनेमा की टीआरपी क्वीन

संजना पांडेय को भोजपुरी सिनेमा की टीआरपी क्वीन कहते हैं. उनकी फिल्म कॉरपोरेट बहू, बहु रानी-सास महारानी, दुआ ब्याह जलवा इन फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया. इसके अलावा इन फिल्मों की टीआरपी भी टॉप पर रही है. उनकी फिल्म हर घर की यही कहानी को टीवी पर काफी देखा गया. फिल्म को लगभग 33.5 जीआरपी मिला है. फिल्म की कहानी एक फैमिली ड्रामा है जो समाज की सच्चाई और रिश्तों के इमोशनल को दिखाती है.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More