App

पुरानी यादें या पब्लिसिटी स्टंट? सलमान-ऐश्वर्या की तस्वीरों से करवा चौथ का ऐड, भंसाली प्रोडक्शंस की इस हरकत पर भड़के फैंस!

भंसाली प्रोडक्शंस द्वारा करवा चौथ पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की पुरानी तस्वीरें शेयर करना फैंस को नागवार गुजरा. इस पोस्ट को देखते ही लोग भड़क उठे और इसे पब्लिसिटी स्टंट और अटेंशन फार्मिंग कह दिया.

पुरानी यादें या पब्लिसिटी स्टंट? सलमान-ऐश्वर्या की तस्वीरों से करवा चौथ का ऐड, भंसाली प्रोडक्शंस की इस हरकत पर भड़के फैंस!
Image Credit: भंसाली प्रोडक्शंस

संजय लीला भंसाली एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं. इस बार वजह कोई फिल्म या डायलॉग नहीं, बल्कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी का एक करवा चौथ वाला इंस्टाग्राम पोस्ट है. भंसाली प्रोडक्शंस ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर करवा चौथ के मौके पर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से सलमान खान और ऐश्वर्या राय की कुछ तस्वीरें शेयर कर दी हैं. आपको बता दें कि यही एक ऐसी फुल-लेंथ फिल्म है, जिसमें सलमान और ऐश्वर्या ने एक साथ लीड रोल निभाया था. भंसाली प्रोडक्शंस ने इन पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कुछ तस्वीरें, कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना! हैप्पी करवा चौथ.'

भंसाली टीम द्वारा शेयर किया गया ये पोस्ट ऐश्वर्या राय के फैंस को बिल्कुल रास नहीं आई. सलमान और ऐश्वर्या के बीते दिनों के कड़वे रिश्ते और विवादों को याद करते हुए फैंस ने भंसाली प्रोडक्शंस को आड़े हाथों लिया. लोगों ने अपनी नाराजगी जताने के लिए रेडिट का सहारा लिया और भंसाली की इस हरकत को पब्लिसिटी स्टंट कहा.

फैंस के तीखे कमेंट्स

रेडिट पर भंसाली प्रोडक्शंस की इस पोस्ट को लेकर जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. यूजर्स ने सोशल मीडिया टीम और भंसाली को जमकर खरी-खोटी सुनाई. एक यूजर ने लिखा, 'जिसने भी इनका इस्तेमाल किया (सोशल मीडिया इंटर्न या भंसाली का पीआर वो करवा चौथ के लिए इन तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाला घटिया इंसान है. उन्हें नरक में सड़ने दो. उन्हें पता था कि वो क्या कर रहे हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये देखकर बहुत बुरा लगा.' एक और कमेंट में लिखा था, 'भंसाली, हो गया भाई.' किसी और ने लिखा, 'इस दुनिया में बेशर्म लोग हैं.'

hum dil de chuke sanam

'अटेंशन फार्मिंग' पर उठाए सवाल

नाराज फैंस ने इसे सिर्फ एक गलती नहीं, बल्कि भंसाली की अपकमिंग फिल्मों के लिए जानबूझकर किया गया पब्लिसिटी स्टंट माना है. किसी ने लिखा, 'इन दो लोगों को पोस्ट करने की उनकी हिम्मत, खासकर. बॉलीवुड किसी वजह से ही बेकार है.' किसी और ने लिखा, 'ये बहुत घिनौना और पूरी तरह से बुरा है.' एक और कमेंट में लिखा था, 'ये भंसाली प्रोडक्शंस की तरफ से सिर्फ अटेंशन फार्मिंग है. अब, इसकी वजह से, ज्यादा लोग भंसाली के बारे में बात करेंगे, जो मददगार है क्योंकि 'लव एंड वॉर' 2 महीने में रिलीज हो रही है.'

redit

ऐश्वर्या ने सलमान पर लगाए थे गंभीर आरोप

ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता उस समय काफी सुर्खियों में था. जिसके बाद उनका ब्रेकअप काफी कड़वाहट के साथ हुआ. ऐश्वर्या ने पहले भी सलमान पर धोखा देने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि 'हमारे ब्रेकअप के बाद, सलमान मुझे फोन करके बकवास करते थे. कई बार सलमान मेरे साथ फिजिकल हुए, किस्मत से कोई निशान नहीं छोड़ा और मैं ऐसे काम पर चली जाती थी जैसे कुछ हुआ ही न हो.'

aishwarya

सलमान खान का इनकार और पुराना विवाद

ऐश्वर्या के इन आरोपों को सलमान खान ने हमेशा सिरे से खारिज कर दिया. एक इंटरव्यू में सलमान ने पूरी ताकत से एक टेबल पर मारा और कहा कि अगर वो गाली-गलौज करेंगे, तो कोई भी ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं करेगा. बाद में उन्होंने इन आरोपों पर फिर से बात की और कहा कि ऐश्वर्या उनके खिलाफ मारपीट में बच नहीं पातीं. फिलहाल भंसाली प्रोडक्शंस की इस पोस्ट ने पुराने जख्मों और विवादों को एक बार फिर ताजा कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More