)
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, तब से ही वह फैंस की पसंदीदा बनी हुई हैं. भले ही आजकल वह फिल्मों में उतनी एक्टिव नहीं हैं. लेकिन अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वह अपने फैंस के कांटेक्ट में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस भी अपनी जिंदगी की झलकियां फैंस के साथ शेयर करने में कोई संकोच नहीं करती हैं.
हाल ही में एक्ट्रेस ने एक छोटी-छोटी कई क्लिप शेयर की, जिसमें वह अपने पति के साथ लिप-लॉक करती भी नजर आईं. दरअसल, भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर यह रोमांटिक वीडियो शेयर किया और अब तक इसे काफी लाइक्स मिल चुके हैं. इस पोस्ट के साथ भाग्यश्री ने पति के लिए एक प्यारा सा बर्थडे नोट भी लिखा है.
एक्ट्रेस ने अपने पति को अपने लाइफ का वो शख्स बताया जो हर दिन को रोमांचक, मजेदार और ड्रामे से भर देता है. उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी को एक्साइटिंग, मजेदार, ड्रामा, एक्शन और रोमांस से भरपूर बनाने वाले उस अटूट साथी को... जन्मदिन मुबारक हो'
वहीं, उनके पति हिमालय भी पत्नी पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहे. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाग्यश्री कभी अपने पति को लिप किस किया. तो कभी गले लगा लिया. दोनों पर रोमांस का खुमार इस तरह चढ़ा कि कपल साथ में रोमांटिक डांस करता भी नजर आया. उनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई.
इन वीडियोज भाग्यश्री और हिमालय साथ में केक कट करते भी नजर आए. जहां भाग्यश्री प्रिंटेड गाउन में दिखी तो हिमालय ने ब्लैक कलर की शर्ट और पैंट पहने नजर आए. उनके दोस्त और फैंस इस क्लिप पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. एक फैन ने कमेंट किया, 'रब ने बना दी जोड़ी... आपकी जोड़ी को किसी की नजर न लगे.' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप यह 'किस' सलमान खान को करते हुए शरमा रही थीं.' एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'कपल का एक-दूसरे के लिए प्यार और केयरिंग देखकर अच्छा लग रहा है.'
बता दें कि भाग्यश्री को 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए फिल्फेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था. एक्ट्रेस 57 साल की हैं, पर उनके लुक को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है.