क्या प्यार के लिए धर्म बदलेंगी Bani J? Baseer Ali ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी! बोले- 'मेरी मां जरूर परेशान...'
'रोडीज:री बर्थ' जज बानी जे संग रिश्ते पर बसीर अली ने इंटरफेथ प्यार, धर्म परिवर्तन और अपनी मां की सीख को लेकर बेबाक राय रखी है. उन्होंने बानी के जज्बातों को समझने से लेकर जीवन में आई पॉजिटिविटी बदलावों तक, हर पहलू पर खुलकर बात की.
टीवी और रिएलिटी शो की दुनिया के पॉपुलर चेहरे बसीर अली ने हाल ही में बानी जे के साथ अपने रिश्ते और इंटरफेथ रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है. नेहा धूपिया और अंगद बेदी के पॉडकास्ट शो 'डबल डेट' में पहुंचे बसीर ने बताया कि प्यार में किसी भी पार्टनर से धर्म बदलने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. उन्होंने अपनी मां की उस जरूरी सीख को भी याद किया, जिसने शादी और रिश्तों को लेकर उनके नजरिए को गहराई से नया आकार दिया. अपने पुराने डेटिंग एक्सपीरियंस पर रोशनी डालते हुए बसीर ने कहा कि उनके धर्म से अलग रिश्तों को लेकर उनकी मां को स्वाभाविक रूप से चिंता रहती थी.
उन्होंने बताया,'मेरी मां जरूर परेशान रही होंगी क्योंकि मैंने अपने धर्म के बाहर कई लोगों को डेट किया है. उन्हें शायद डर था कि मैं आखिर में किसी ऐसे इंसान के साथ रहूंगा जो मुस्लिम नहीं है. हमने इस बारे में बात की और उन्हें एहसास हुआ कि हो सकता है कि मैं किसी ऐसे इंसान के साथ न रहूं जो इस्लाम को मानता हो. उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं कभी ऐसे रिश्ते में पड़ा, तो मुझे कभी ये उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि जिस इंसान से मैं प्यार करता हूं वो अपना धर्म बदल लेगा.'
बशीर ने आगे कहा,'सोचिए कोई ऐसा इंसान जो लगभग 30 साल का हो और पूरी जिंदगी अपने धर्म को मानता रहा हो. अचानक, सिर्फ इसलिए कि उन्हें आपसे प्यार हो जाता है, आप उम्मीद करते हैं कि वो अपने भगवान की प्रार्थना करना बंद कर दें और आपके भगवान को मानना शुरू कर दें. मुझे लगता है कि उन्होंने सही बात कही. अगर आप किसी का धर्म बदलने के इरादे से रिश्ते में आते हैं, तो आप उस रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैं.'
बदलती उम्मीदें और बानी जे की पर्सनैलिटी
बसीर ने ये भी शेयर किया कि समय के साथ शादी और फैमिली को लेकर उनकी खुद की इमेजिनेशन बदल गई हैं, हालांकि उनकी मां आज भी चाहती हैं कि वो अधिक धार्मिक बनें, रोजाना इबादत करें और लाइफ में सेटल हों. बानी के साथ अपने जुड़ाव पर बात करते हुए उन्होंने माना कि शुरुआत में उन्हें उनकी इमोशनल गहराई का अंदाजा नहीं था.
बसीर के शब्दों में, 'जब मैं बानी से मिला, तो मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसके अंदर इतना कुछ चल रहा है. बाहर से, वो एक शांत समंदर जैसी दिखती है, लेकिन अंदर तेज लहरें उठती हैं. सुबह, ये हाई टाइड जैसा होता है और शाम तक, ये लो टाइड जैसा होता है. मुझे लगा, ठीक है, मैं इसके लिए तैयार नहीं था. मुझे यकीन नहीं था कि ये सब होने वाला है.'
बिना किसी दबाव के गहराता रिश्ता
बसीर के मुताबिक बानी के साथ तालमेल बैठाना और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहना उनके लिए बेहद सुखद रहा है. उनका मानना है कि दोनों ने एक-दूसरे के जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाया है और बिना किसी जोर-जबरदस्ती के उनकी बातचीत और समझ मजबूत हुई है. अपनी मां के प्रति आभार जताते हुए बसीर ने कहा कि उन्होंने बचपन में कभी कठिनाई महसूस नहीं की क्योंकि मां ने हर मुश्किल से उनकी सुरक्षा की. उन्होंने बताया कि आज जब वो आत्मनिर्भर बनकर परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, तो इससे उनकी मां को बेहद खुशी मिलती है.