)
न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी में ओपनिंग करने उतरे यशस्वी जायसवाल शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. यशस्वी जायसवाल को न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज मैट हेनरी को अपना शिकार बनाया. यशस्वी जायसवाल ने 6 गेंदों का सामना किया और वह क्लीन बोल्ड होकर चलते बने. मैट हेनरी ने अपनी आग उगलती हुई एक गेंद पर यशस्वी जायसवाल का डंडा उड़ा दिया.
यशस्वी जायसवाल के टेस्ट करियर पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड का ठप्पा लग गया है. यशस्वी जायसवाल अब SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के हर देश में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में कुल मिलाकर यशस्वी जायसवाल अभी तक आठवीं बार जीरो पर आउट हुए हैं.
इससे पहले भारत के 5 क्रिकेटर्स SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के सभी देशों में जीरो पर आउट हुए थे, लेकिन ये पांचों खिलाड़ी गेंदबाज थे. अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह SENA के सभी देशों में जीरो पर आउट हो चुके हैं. यशस्वी जायसवाल इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
यशस्वी जायसवाल अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मैचों में 8 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं, जिससे वह विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सात बार शून्य पर आउट हुए थे. भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी इस लिस्ट में शामिल हैं. चेतेश्वर पुजारा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 6 बार शून्य पर आउट हुए थे.
न्यूजीलैंड के पहली पारी के 356 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल शून्य पर आउट हो गए. मैट हेनरी ने न्यूजीलैंड की टीम को शुरुआती सफलता दिलाई. मैट हेनरी ने बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को एक ऐसी गेंद फेंकी जो पहले अंदर की तरफ आती दिखी, लेकिन फिर बाहर की ओर मुड़ गई. गेंद ने यशस्वी जायसवाल के बल्ले के बाहरी किनारे को छकाया और सीधे ऑफ-स्टंप पर जा लगी. यशस्वी जायसवाल ने ऑफ-स्टंप के पास गार्ड लिया था और वे गेंद के एंगल के हिसाब से खेले, लेकिन पिच से मिली मूवमेंट ने उन्हें चकमा दे दिया.
यशस्वी जायसवाल 6 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे न्यूजीलैंड को वैसी ही शुरुआत मिली जैसी वे चाहते थे. यशस्वी जायसवाल ने इससे पहले वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में 89 गेंदों पर शानदार 85 रन बनाए और भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया था. इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड की पहली पारी को 356 रनों पर समेट दिया था. आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 99 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड के लिए टॉम ब्लंडेल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए.