SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या बादशाह ने किया चीट? ईशा ने बताया रैपर संग क्यों हुआ तलाक, 4 साल का रिलेशनशिप, शादी के 5 महीने के बाद टूटी शादी

बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने बिग बॉस हाउस के अंदर तलाक की वजह का खुलासा किया है.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 16, 2026, 05:29 PM IST | Updated: Sep 16, 2026, 05:32 PM IST
Join

पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस ईशा रिखी बादशाह संग शादी और तलाक को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं. हाल ही में ईशा रिखी ने बादशाह से अलग होने की घोषणा की थी. बादशाह और ईशा की शादी केवल 5 महीने तक चली. एक्ट्रेस ने बिग बॉस 20 हाउस में बताया है कि उनका तलाक क्यों हुआ?

क्यों हुआ ईशा-बादशाह का तलाक? 

ईशा रिखी इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. शो में एक्ट्रेस ने बताया है कि उनका तलाक क्यों हुआ है?  शो में ईशा ने कनिका से बातचीत में बताया है कि उनका रिश्ता क्यों टूटा? एक्ट्रेस ने बताया है कि बादशाह रिश्ता तो चाहते थे, लेकिन उसके साथ आने वाली जिम्मेदारी से भाग रहे थे. इसके बाद कनिका ने पूछा किस तरह का धोखा हो रहा था, फिजिकल, इमोशनल, सोशल चीटिंग. कनिका ने इस सवाल का जवाब देते हुए ईशा ने बोला कि हर तरह का, इसके बाद उन्होंने कनिका को उदाहरण देकर भी समझाया.  

ईशा ने बोला कि अगर कोई कनिका के बारे में कुछ बोलता है, तो वह तब तक यकीन नहीं करेगी जब तक वह खुद ना देख लें. वह अपने रिश्ते में भी इस रूल को अपनाती है. ईशा ने बोला कि अगर मुझे कोई कुछ बोलेगा तो मैं यहीं बोलूंगी कि मुझे प्रफू दो. ईशा ने बताया है कि उन्हें कुछ चीजों का हिंट मिल रहा था, लेकिन उन्होंने उन पर तब तक विश्वास नहीं होता है जब तक खुद अपनी आंखों से ना देख लें.

शादी से पहले 4 साल तक किया डेट 

बादशाह और ईशा ने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा था. कपल ने चुपचाप शादी कर ली थी. उनकी शादी की खबरें मार्च 2026 में सामने आई थी, जब एक्ट्रेस की मां ने इंस्टाग्राम पर कपल की शादी की फोटो शेयर की थी. खबरों के अनुसार शादी से पहले बादशाह और ईशा ने 4 साल तक डेट किया था. शादी के 5 महीने बाद कपल अलग हो गए. ईशा ने तलाक की घोषणा से पहले इंस्टाग्राम पर कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए थे. क्रिप्टिक पोस्ट से लोगों को लग रहा था कि बादशाह और ईशा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. वहीं कुछ समय बाद उन्होंने तलाक की घोषणा कर दी थी.

सितंबर में अलग होने की थी घोषणा 

कपल ने सितंबर में अलग होने की घोषणा की थी. बादशाह ने एक स्टेटमेंट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा- मैंने और ईशा रिखी ने मिलकर अलग होने का फैसला किया. अब हम अपने-अपने रास्ते में आगे बढ़ेंगे. हम चाहते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट की जाए.  

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES