)
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' की रिलीज डेट को एक बार फिर टाल दिया गया है. पहले ये फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. बता दें कि 9 अक्टूबर को कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं.
इसमें 'गोंधल' भी शामिल है, जो ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री है और उसी दिन से उसकी एक्सक्लूसिव प्रीव्यू स्क्रीनिंग शुरू होगी. ऐसे में क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान किया. अब ये फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होगी.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जब इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया गया है. सबसे पहले यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होनी थी, फिर अगस्त में इसे 9 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया था. अब एक बार फिर डेट बदली गई है.
दूसरी बार बदली तारीख
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'उड़ता तीर' की शूटिंग 2024 में शुरू हुई थी, लेकिन इसे रोक दिया गया था. बाद में खबरें आईं कि 2024 में पहला शेड्यूल पूरा होने के बाद फिल्म का काम अटक गया था. लेकिन 2026 की पहली तिमाही में काम ने फिर से रफ्तार पकड़ी. पता चला है कि फरवरी में मुंबई में एक्टर्स ने एक लंबा शेड्यूल शूट किया, जिसमें एक बड़ा गाना भी शामिल था.
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर इस फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है. जो भारत में घुसता है और एक हादसे का शिकार हो जाता है, जिससे उसकी याददाश्त चली जाती है. इसके बाद, उसे यकीन हो जाता है कि वह एक भारतीय है और वह भारत का कट्टर देशभक्त बन जाता है.
फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर
'उड़ता तीर' ट्रेलर बेहद मजेदार कॉमिक पल में अचानक आने वाली स्थितियां और शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिला. यह फिल्म के अनोखे ह्यूमर और भव्य दुनिया की झलक दिखाता है. कलाकारों की आपस की केमिस्ट्री ट्रेलर को और भी आकर्षक बनाती है और इशारा करती है कि जब फिल्म सिनेमाघरों में आएगी, तो दर्शकों को कैसी मज़ेदार और अजीबोगरीब स्थितियां देखने को मिलेंगी. ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों ने इस पर रिएक्शन दिया और फिल्म के लिए उत्साह जाहित किया. एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार...इतने लंबे समय बाद एक नई और ताजगी भरी फिल्म.'
बता दें कि करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचीन जैन द्वारा प्रोड्यूस की गई 'उड़ता तीर', धर्मा प्रोडक्शन्स और सिख्या एंटरटेनमेंट के बीच एक और कोलैब है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में हैं और 'उड़ता तीर' हंसी, एक्शन और कॉमिक हंगामे का एक शानदार संगम पेश करने का वादा करती है. यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में सभी उम्र के दर्शकों के लिए एक बेहतरीन थिएट्रिकल अनुभव देने के लिए तैयार है.