राजकुमार राव संग मस्ती करते दिखे आयुष्मान खुराना, VIDEO में मदमस्त डांस करते आए नजर; पार्टी में रंग जमाते दिखे कई और सितारे
हाल ही में सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको उन्होंने खुद थोड़ी देर पहले शेयर किया है. वीडियो में वे राजकुमार राव के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रेक पर मदमस्त होकर नाचते नजर आ रहे हैं. साथ ही वीडियो में कई और सितारे भी नजर आ रहे हैं.
त्योहार आते ही बॉलीवुड की गलियों में रौनक और बढ़ जाती है और पार्टियां शुरू हो जाती हैं. इसी बीच एक्टर आयुष्मान खुराना का एक बड़ा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. ये वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ये एक प्री-दिवाली पार्टी का वीडियो है, जहां सभी लोग देसी लुक में नजर आ रहे हैं. पार्टी में आयुष्मान अपनी नई फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल गाने पर जमकर नाचते नजर आ रहे हैं. उनका ये बेफिक्र अंदाज और चेहरे की खुशी देखकर फैंस भी काफी खुश हैं और वीडियो पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.
इस वीडियो की सबसे मजेदार और खास बात ये है कि इसमें आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव की आपस की गजब ट्यूनिंग देखने को मिल रही है. दोनों स्टार्स को ऐसे पूरे मूड में एक साथ थिरकते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं लग रहा है. हरे कुर्ते में राजकुमार राव बेहद कूल अंदाज में आयुष्मान के साथ ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं. गाने की हर धुन पर दोनों के चेहरे के एक्सप्रेशंस और जबरदस्त डांस स्टेप्स ने पूरे माहौल में रंग भर दिया है. दोनों का ये याराना और बेपरवाह अंदाज इंटरनेट पर हर किसी को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो को दिल खोलकर शेयर कर रहे हैं.
अपारशक्ति और अभिषेक बनर्जी की धांसू एंट्री
इस जश्न में आयुष्मान के भाई अपारशक्ति खुराना पूरे जोश में डांस फ्लोर पर रंग जमाते नजर आए. ग्रे कुर्ते-पायजामे में उनका अंदाज और डांस वाकई देखने लायक था. उनके साथ ‘स्त्री 2’ के जना यानी अभिषेक बनर्जी भी दोस्तों संग जमकर थिरकते नजर आए. सब लोग मिलकर गोल घेरा बनाकर बच्चों की तरह नाच रहे थे. उनका ये अंदाज देखकर साफ लग रहा था कि यहां सब अपने रंग में खोए नजर आए. ये पार्टी सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सबने पूरे दिल से मौज-मस्ती करने के लिए रखी थी. माहौल में दोस्तों का प्यार और सच्ची खुशी साफ छलक रही थी. चारों तरफ बस हंसी-मजाक और डांस का ही माहौल बना हुआ था.
डायरेक्टर अमर कौशिक की मौजूदगी ने बढ़ाया रंग
इस पार्टी में सिर्फ परदे पर दिखने वाले एक्टर्स ही नहीं, बल्कि कई बड़ी हिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर अमर कौशिक भी पूरे मूड में नजर आ रहे हैं. वे पीछे आराम से खड़े होकर पार्टी के हर पल को एंजॉय करते दिखे और लगातार तालियां बजाकर बाकी लोगों का जोश बढ़ा नजर आए. कमरे की चमकती लाइटें, खूबसूरत फूल और डीजे का धांसू म्यूजिक पूरे माहौल में जबरदस्त जान डाल रहे थे. ये पूरा नजारा साफ दिखाता है कि ग्लैमर की दुनिया से हटकर भी ये सितारे असल जिंदगी में एक-दूसरे के कितने करीब हैं और मिलकर किसी भी खास मौके का जश्न कैसे मनाते हैं. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाया तहलका
इस वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा गाना आयुष्मान खुराना की नई आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का है, जो सीधे दिल में उतरता है. जैसे ही आयुष्मान ने ये क्लिप शेयर की, फैंस और साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया. किसी को उनका बेपरवाह होकर नाचना पसंद आया, तो कोई लंबे समय बाद मिले इन पुराने दोस्तों की बॉन्डिंग देख खुश हो गया. हर कोई अपने अंदाज में इस पर प्यार जता रहा है. प्री-दिवाली के इस देसी रंग और सितारों की बेफिक्र मस्ती ने इंटरनेट पर सबका दिन बना दिया है. दोस्तों का ये प्यारा अंदाज हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है.
आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म
अगर इस फिल्म के बारे में बात करें, तो ‘ये प्रेम मोल लिया’ एक फैमिली-रोमांटिक ड्रामा है, जिसका डायरेक्शन फिल्ममेकर सूरज आर. बड़जात्या ने किया है. फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ शरवरी लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, शाद रंधावा और स्वानंद किरकिरे भी नजर आएंगे. ये फिल्म प्यार, परिवार और रिश्तों की इमोशनल कहानी पर आधारित बताई जा रही है, जो बड़जात्या की फिल्मों की पहचान रही है. खास बात ये है कि आयुष्मान पहली बार सूरज बड़जात्या के आइकॉनिक किरदार ‘प्रेम’ के किरदार में नजर आएंगे. ये फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.