)
हाल ही में बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे और एक्टर तुषार कपूर को एक धमकी भरा कॉल आया था, जिससे 5 करोड़ की फिरौती क मांग की गई थी. हालांकि, बाद में पुलिस ने बताया था कि वो कॉल फर्जी थी, लेकिन ये मामला अब तेजी से बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही बॉलीवपड सितारों की सिक्योरिटी की चिंता भी बढ़ती जा रही है. दरअसल, तुषार कपूर के अब आयुष्मान खुराना को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक्टर को एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपयों की मोटी रकम की मांग की गई है.
धमकी देने वाले शख्स ने खुद को कुख्यात लॉरेंस गैंग का आदमी बताया है. इस ऑडियो मैसेज के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर डर और हड़कंप का माहौल बन गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे तुरंत पुलिस के संज्ञान में लाया गया है. अचानक मिली इस धमकी के बाद से ही एक्टर के फैंस और उनके करीबी लोग काफी ज्यादा परेशान और हैरान नजर आ रहे हैं. मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा ऑडियो मिलने के तुरंत बाद मामले की गहराई से जांच की जा रही है और ये पता लगाने की कोशिश हो रही है कि ये मैसेज कहां से आया.
Bollywood actor Ayushmann Khurrana has received a threatening audio message in which the sender claimed to be associated with the Lawrence gang and demanded crores of rupees. Police are verifying the sender's claimed identity by comparing the audio with recordings of a person with the same name in their records: Mumbai Police Sources
— IANS (@ians_india) November 4, 2026
साथ ही पुलिस अधिकारी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऑडियो भेजने वाला शख्स सच में लॉरेंस गैंग से जुड़ा है या फिर ये सिर्फ किसी की कोई सोची-समझी चाल या शरारत है. मुंबई पुलिस अपने पुराने रिकॉर्ड्स में मौजूद उसी नाम के एक शख्स की आवाज से इस नए ऑडियो की तुलना कर रही है, ताकि आरोपी की असली पहचान साबित हो सके. पुलिस सूत्रों ने साफ किया है कि जांच पूरी होने और ठोस सबूत मिलने के बाद ही कोई बड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले में आगे की बातें सामने आएंगी. हालांकि, ये मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है, जो काफी गंभीर है.
फिल्म जगत में कलाकारों को डराने धमकाने की खबरें तेजी से सामने आ रही हैं. पुलिस के मुताबिक, हाल ही में आयुष्मान खुराना को भेजे गए ऑडियो क्लिप की गहराई से जांच चल रही है. जांच अधिकारी इस क्लिप में मौजूद आवाज का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज एक पुराने आरोपी की आवाज से कर रहे हैं. ये आरोपी उसी पहचान से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसका दावा मैसेज भेजने वाले ने किया था. पुलिस हर तकनीकी पहलू की पड़ताल कर रही है, ताकि ये साफ हो सके कि आवाज असली है या किसी ने सिर्फ दहशत फैलाने के लिए फर्जी क्लिप बनाकर भेजी है.
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले तुषार कपूर को भी इसी तरह का एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था. उस मैसेज को भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था और एक्टर पर फिरौती देने का दबाव बनाने की कोशिश की थी. हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि वो ऑडियो क्लिप फर्जी भी हो सकता है. इस खुलासे के बाद फिल्म इंडस्ट्री में तनाव का माहौल है. पुलिस अब ये समझने की कोशिश कर रही है कि इन मैसेजेस के पीछे कोई ऑर्गेनाइज गैंग काम कर रहा है या फिर कोई सिरफिरा सिर्फ ध्यान खींचने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है.
अब पुलिस की अलग-अलग टीमें इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में लगी है. अधिकारियों का कहना है कि उनका मेन मोटिव उस शख्स या गिरोह तक पहुंचना है, जो लगातार ऐसे धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजकर लोगों में खौफ पैदा कर रहा है. जांच एजेंसियां कॉल डिटेल्स और इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिए भेजने वाले की सही लोकेशन का पता लगाने में लगी हैं. पुलिस का साफ कहना है कि माहौल बिगाड़ने और कलाकारों को डराने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जल्द ही इस मामले में शामिल मेन आरोपी को पकड़कर पूरी सच्चाई सबके सामने लाई जाएगी.