SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बॉलीवुड पर मंडराया दहशत का साया: तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, रंगदारी में मांगे करोड़ों; तुरंत जांच में जुटी मुंबई पुलिस

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को एक डराने वाला धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला है. मैसेज भेजने वाले ने खुद को कुख्यात लॉरेंस गैंग से जुड़ा बताकर करोड़ों रुपयों की मांग की है. इस चौंकाने वाले मामले के सामने आते ही मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई है और पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

Written By Vandana Saini
Published: Nov 04, 2026, 12:39 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 01:08 PM IST
Image Credit: धमकी भरे ऑडियो के बाद बढ़ी आयुष्मान खुराना की सिक्योरिटी
Join

हाल ही में बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे और एक्टर तुषार कपूर को एक धमकी भरा कॉल आया था, जिससे 5 करोड़ की फिरौती क मांग की गई थी. हालांकि, बाद में पुलिस ने बताया था कि वो कॉल फर्जी थी, लेकिन ये मामला अब तेजी से बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही बॉलीवपड सितारों की सिक्योरिटी की चिंता भी बढ़ती जा रही है. दरअसल, तुषार कपूर के अब आयुष्मान खुराना को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक्टर को एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपयों की मोटी रकम की मांग की गई है.

धमकी देने वाले शख्स ने खुद को कुख्यात लॉरेंस गैंग का आदमी बताया है. इस ऑडियो मैसेज के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर डर और हड़कंप का माहौल बन गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे तुरंत पुलिस के संज्ञान में लाया गया है. अचानक मिली इस धमकी के बाद से ही एक्टर के फैंस और उनके करीबी लोग काफी ज्यादा परेशान और हैरान नजर आ रहे हैं. मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरा ऑडियो मिलने के तुरंत बाद मामले की गहराई से जांच की जा रही है और ये पता लगाने की कोशिश हो रही है कि ये मैसेज कहां से आया.

अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी

साथ ही पुलिस अधिकारी ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऑडियो भेजने वाला शख्स सच में लॉरेंस गैंग से जुड़ा है या फिर ये सिर्फ किसी की कोई सोची-समझी चाल या शरारत है. मुंबई पुलिस अपने पुराने रिकॉर्ड्स में मौजूद उसी नाम के एक शख्स की आवाज से इस नए ऑडियो की तुलना कर रही है, ताकि आरोपी की असली पहचान साबित हो सके. पुलिस सूत्रों ने साफ किया है कि जांच पूरी होने और ठोस सबूत मिलने के बाद ही कोई बड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामले में आगे की बातें सामने आएंगी. हालांकि, ये मामला तेजी से बढ़ता जा रहा है, जो काफी गंभीर है. 

‘दृश्यम 3’ की मीरा देशमुख के बाद KING 100 की ‘महंती झांसी रानी‘ बनकर लौट रहीं तब्बू, 28 साल बाद नागार्जुन संग कर रहीं काम

पुलिस गहराई से जांच रही ऑडियो क्लिप

फिल्म जगत में कलाकारों को डराने धमकाने की खबरें तेजी से सामने आ रही हैं. पुलिस के मुताबिक, हाल ही में आयुष्मान खुराना को भेजे गए ऑडियो क्लिप की गहराई से जांच चल रही है. जांच अधिकारी इस क्लिप में मौजूद आवाज का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज एक पुराने आरोपी की आवाज से कर रहे हैं. ये आरोपी उसी पहचान से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसका दावा मैसेज भेजने वाले ने किया था. पुलिस हर तकनीकी पहलू की पड़ताल कर रही है, ताकि ये साफ हो सके कि आवाज असली है या किसी ने सिर्फ दहशत फैलाने के लिए फर्जी क्लिप बनाकर भेजी है.

आखिर कौन है इस धमकियों के पीछे?

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले तुषार कपूर को भी इसी तरह का एक धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिला था. उस मैसेज को भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया था और एक्टर पर फिरौती देने का दबाव बनाने की कोशिश की थी. हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि वो ऑडियो क्लिप फर्जी भी हो सकता है. इस खुलासे के बाद फिल्म इंडस्ट्री में तनाव का माहौल है. पुलिस अब ये समझने की कोशिश कर रही है कि इन मैसेजेस के पीछे कोई ऑर्गेनाइज गैंग काम कर रहा है या फिर कोई सिरफिरा सिर्फ ध्यान खींचने के लिए ऐसी हरकतें कर रहा है.

दहशत फैलाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

अब पुलिस की अलग-अलग टीमें इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में लगी है. अधिकारियों का कहना है कि उनका मेन मोटिव उस शख्स या गिरोह तक पहुंचना है, जो लगातार ऐसे धमकी भरे ऑडियो मैसेज भेजकर लोगों में खौफ पैदा कर रहा है. जांच एजेंसियां कॉल डिटेल्स और इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिए भेजने वाले की सही लोकेशन का पता लगाने में लगी हैं. पुलिस का साफ कहना है कि माहौल बिगाड़ने और कलाकारों को डराने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जल्द ही इस मामले में शामिल मेन आरोपी को पकड़कर पूरी सच्चाई सबके सामने लाई जाएगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES