SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Udta Teer Trailer: 'धुरंधर' का कॉमेडी वर्जन है उड़ता तीर, पाकिस्तानी जासूस बना हिंदुस्तानी, आयुष्मान खुराना की देशभक्ति फिल्म देख आएगी हंसी

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की एक्शन कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर का ट्रेलर जारी हो चुकी है. फिल्म कहानी पाकिस्तानी जासूस की है जो भारत आकर हिंदुस्तानी देशभक्त बन जाता है.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 23, 2026, 09:27 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 10:04 PM IST
Join

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. उड़ता तीर फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, रोमांच और देशभक्ति सबकुछ है. फिल्म के ट्रेलर को देख हंसी आएगी. ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जाजूस हैं जो भारत में आते हैं. पाकिस्तान भारत में अपना जासूस भेजता है. बिलाल को एक मिशन के तहत भारत भेजा जाता है. लेकिन एक बड़ा ट्विस्ट आ जाता है.

भारत आकर बिलाल बन जाता है हिंदुस्तानी देशभक्त

फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बिलाल हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगता है. दरअसल फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट आता है. जिसमें बिलाल भारत आने के बाद याददाश्त भूल जाता है. ऐसे में उनकी पार्टनर बताती है कि उनके माता-पिता की मौत पाकिस्तान के आतंकवादियों की वजह से हो जाती है जिसके बाद उन्होंने फोर्स ज्वॉइन की, इसके बाद बिलाल को लगता है कि भारतीय है और देश के लिए उसे कुछ बड़ा करना है.

भारत के लिए बिलाल की देशभक्ति देखकर पाकिस्तानी ऑफिसर भी हैरान और परेशान हो जाते हैं.  ट्रेलर में दिखाया जाता है कि जासूस को देशभक्ति तो याद है लेकिन वह यह भूल जाता है कि उसे किस देश के लिए देशभक्ति दिखानी है.

कब रिलीज होगी फिल्म

आयुष्मान की फिल्म उड़ता तीर का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि दर्शकों को कॉमेडी-जासूसी फिल्म पसंद आएगी या नहीं. फिल्म उड़ता तीर सिख्या एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है.

लोगों को ट्रेलर लगा 'धुरंधर' का कॉमेडी वर्जन

ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही काफी लोगों को फिल्म धुरंधर का कॉमेडी वर्जन लगा है. लोगों ने कमेंट कर बोला कि ये तो धुरंधर जैसी है लेकिन कॉमेडी वर्जन में  हैं. एक ने कमेंट किया कि क्या कॉन्सेप्ट निकाल कर लाए हैं भाई, मजेदार एकदम, किसी ने बोला कि इतनी जल्दी धुरंधर जैसी फिल्म वो भी नए ट्विस्ट के साथ, इंटरनेट पर फिल्म के ट्रेलर को तो काफी पसंद किया जा रहा है.

उड़ता तीर की स्टार कास्ट

फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में हैं. इसके अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, रघुबीर यादव, मुकुल देव, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे बड़े स्टार हैं. फिल्म का डायरेक्शन आकाश ए कौशिक ने किया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES