)
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. उड़ता तीर फिल्म में कॉमेडी, एक्शन, रोमांच और देशभक्ति सबकुछ है. फिल्म के ट्रेलर को देख हंसी आएगी. ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जाजूस हैं जो भारत में आते हैं. पाकिस्तान भारत में अपना जासूस भेजता है. बिलाल को एक मिशन के तहत भारत भेजा जाता है. लेकिन एक बड़ा ट्विस्ट आ जाता है.
फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बिलाल हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगता है. दरअसल फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट आता है. जिसमें बिलाल भारत आने के बाद याददाश्त भूल जाता है. ऐसे में उनकी पार्टनर बताती है कि उनके माता-पिता की मौत पाकिस्तान के आतंकवादियों की वजह से हो जाती है जिसके बाद उन्होंने फोर्स ज्वॉइन की, इसके बाद बिलाल को लगता है कि भारतीय है और देश के लिए उसे कुछ बड़ा करना है.
भारत के लिए बिलाल की देशभक्ति देखकर पाकिस्तानी ऑफिसर भी हैरान और परेशान हो जाते हैं. ट्रेलर में दिखाया जाता है कि जासूस को देशभक्ति तो याद है लेकिन वह यह भूल जाता है कि उसे किस देश के लिए देशभक्ति दिखानी है.
आयुष्मान की फिल्म उड़ता तीर का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि दर्शकों को कॉमेडी-जासूसी फिल्म पसंद आएगी या नहीं. फिल्म उड़ता तीर सिख्या एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है.
ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही काफी लोगों को फिल्म धुरंधर का कॉमेडी वर्जन लगा है. लोगों ने कमेंट कर बोला कि ये तो धुरंधर जैसी है लेकिन कॉमेडी वर्जन में हैं. एक ने कमेंट किया कि क्या कॉन्सेप्ट निकाल कर लाए हैं भाई, मजेदार एकदम, किसी ने बोला कि इतनी जल्दी धुरंधर जैसी फिल्म वो भी नए ट्विस्ट के साथ, इंटरनेट पर फिल्म के ट्रेलर को तो काफी पसंद किया जा रहा है.
फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लीड रोल में हैं. इसके अलावा राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, रघुबीर यादव, मुकुल देव, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे जैसे बड़े स्टार हैं. फिल्म का डायरेक्शन आकाश ए कौशिक ने किया है.