App

अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को किया अनफॉलो, ब्रेकअप की अफवाहों के बीच पहली बार बोले एक्टर; रिश्तों पर कही ये बात

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप की चर्चाएं तेज हो गई हैं. अविनाश ने सोशल मीडिया पर ईशा को अनफॉलो कर दिया है. इस बीच एक्टर ने पहली बार एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रिश्तों को निजी बताते हुए अपनी बात रखी.

अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह को किया अनफॉलो, ब्रेकअप की अफवाहों के बीच पहली बार बोले एक्टर; रिश्तों पर कही ये बात
Image Credit: सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह के साथ ब्रेकअप की बढ़ती अफवाहों के बीच अविनाश मिश्रा ने पहला रिएक्शन दिया है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है.  हालांकि, अभिनेता ने अपनी पोस्ट में ब्रेकअप और धोखे की खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही ईशा सिंह का सीधे तौर पर नाम लिया. जबकि ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि उन्होंने ईशा को धोखा दिया है. ये धोखे के आरोप तब और बढ़ गए, जब ऑनलाइन एक वॉयस नोट सामने आया. इसमें कथित तौर पर ईशा की मां की आवाज सुनाई दे रही है.

ब्रेकअप की अफवाहें सामने आने के बाद अपने पहले नोट में अविनाश ने लिखा, 'दोस्तों, आइए इस बात को यहीं छोड़ दें और आगे बढ़ें. पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए मुश्किल रहे हैं. मीडिया पेजों से गुजारिश है कि वे सभी की प्राइवेसी का सम्मान करें. रिश्ते निजी होते हैं, न कि पब्लिक एंटरटेनमेंट. हर चीज का मकसद सिर्फ व्यूज और एंगेजमेंट पाना नहीं होता. लोगों को शांति से जीने दें.'

अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह के रिश्ते में आई दरार?

बता दें कि अविनाश मिश्रा का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की खबरें तेज हैं. गौरतलब है कि ईशा सिंह की मां रेखा सिंह के एक वायरल पोस्ट के बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेज हो गई, जिसके बाद मीडिया ने नोटिस किया कि ईशा ने भी अविनाश को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, अविनाश अभी भी उनको फॉलो कर रहे हैं.

वहीं, कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर ऐसा दावा भी किया जा रहा है कि अविनाश ने ईशा को चीट किया है, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें और तेज हो गईं. हालांकि दोनों की ओर से अभी तक ब्रेकअप की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है.

दोनों बिग बॉस-18 में आए थे नजर

बता दें कि एक्टर अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस ईशा सिंह बिग बॉस-18 में साथ नजर आए थे. शो के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए और अक्सर एक-दूसरे का समर्थन करते दिखे जिसके बाद बाहर भी दोनों को साथ देखा गया. हालिया समय तक दोनों को 'खतरों के खिलाड़ी 15' की सक्सेस पार्टी और 'पति पत्नी और पंगा 2' जैसे संदर्भों में साथ देखा गया था.

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More