App

20 साल बाद फिर साथ आएंगे शाहरुख खान-रानी मुखर्जी, 'किंग' में दिखेगी सुपरहिट जोड़ी

शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है. दोनों करीब 20 साल बाद फिल्म 'किंग' में साथ काम करेंगे. शाहरुख ने रानी के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने की खबर कंफर्म कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है.

20 साल बाद फिर साथ आएंगे शाहरुख खान-रानी मुखर्जी, 'किंग' में दिखेगी सुपरहिट जोड़ी

एक बार फिर बड़े पर्दे पर शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की पसंदीदा जोड़ी साथ नजर आने वाली है. दोनों लंबे समय बाद फिल्म 'किंग' में साथ काम करते नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म को लेकर फैंस के सवालों के जवाब दिए और इसकी रिलीज डेट भी दोबारा कंफर्म की.

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर हुए आस्क मी एनीथिंग सेशन में फैंस के कई सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उनसे दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी के साथ दोबारा काम करने को लेकर भी सवाल पूछा गया. इस पर शाहरुख ने दोनों के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया. उन्होंने कहा, 'सबसे अच्छा. अपने सबसे अच्छे दोस्तों के साथ काम करना हमेशा बहुत अच्छा लगता है.'

साथ आएंगे शाहरुख खान-रानी मुखर्जी

शाहरुख और दीपिका पादुकोण इससे पहले फिल्म 'जवान' में साथ नजर आ चुके हैं. वहीं, रानी मुखर्जी के साथ शाहरुख की आखिरी फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' थी, जो कई साल पहले रिलीज हुई थी. अब 'किंग' के जरिए यह चर्चित जोड़ी एक बार फिर स्क्रीन पर साथ दिखाई देगी. 'किंग' को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह है. फिल्म में शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आएंगे. रानी मुखर्जी के साथ उनकी वापसी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है.

बता दें कि शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है. उन्होंने साथ में रोमांस, ड्रामा और फ़ैमिली एंटरटेनर जैसी कई फिल्में की हैं. यह जोड़ी पहली बार 'कुछ कुछ होता है' में साथ दिखी थी, जिसमें उनकी केमिस्ट्री फ़िल्म के लव ट्राएंगल का एक अहम हिस्सा बन गई थी. इसके बाद वे 'कभी खुशी कभी ग़म' में नजर आए. इसमें रानी ने शाहरुख की करीबी दोस्त का छोटा सा रोल किया था. साथ ही, उन्होंने 'चलते चलते', 'पहेली', 'वीर-ज़ारा' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फ़िल्मों में भी साथ काम किया. दर्शकों के बीच उनकी जोड़ी हमेशा से बहुत पसंद की गई है, चाहे वे रोमांटिक लीड रोल में हों या फिर ऐसे किरदारों में जिनके रिश्ते ज़्यादा गहरे और जटिल हों.

किंग' में दिखेगी सुपरहिट जोड़ी

सोशल मीडिया पर मुखर्जी के 'किंग' से जुड़े होने की खबरें और अटकलें थीं, लेकिन एक फैन के सवाल पर खान के जवाब ने इसकी पुष्टि कर दी है. दोनों आखिरी बार 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में साथ दिखे थे,  जहां खान को एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड मिला था. वहीं, मुखर्जी को 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में अपनी भूमिका के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस' का अवॉर्ड मिला था. ऐसा कहा जाता है कि रानी 'किंग' में अभिषेक बच्चन के साथ फिर से काम कर रही हैं. उनका आखिरी सहयोग 2007 में 'लागा चुनरी में दाग' था.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More