App

'iPhone का शौक कुछ महीने का, खराब CIBIL 10 साल पीछा करेगा', शरद कपूर के वायरल वीडियो पर बोले आर्यन वैद

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के को-स्टार शरद कपूर का इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो काम मांगते हुए नजर आ रहे हैं. एक्टर ने बॉलीवुड में मदद की गुहार लगाई है और बताया कि उनकी सारी जमा-पूंजी केवल बीमारी के इलाज में ही खर्च हो रही है. उनके वीडियो पर अब उनके को-स्टार आर्यन वैद ने रिएक्ट किया है.

'iPhone का शौक कुछ महीने का, खराब CIBIL 10 साल पीछा करेगा', शरद कपूर के वायरल वीडियो पर बोले आर्यन वैद
Image Credit: शरद कपूर के वायरल वीडियो पर बोले आर्यन वैद

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म ‘जोश’ के को-स्टार शरद कपूर इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. पैरों की गंभीर चोट और लंबे समय से काम न मिलने की वजह से उनकी हालत काखी खराब हो गई थी. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिनमें वे वॉकर के सहारे चलते नजर आ रहे थे और अपने चार पालतू कुत्तों से अलग होते दिख रहे थे. इस वीडयो को देखने के बाद शरद कपूर के फैंस काफी परेशान और इमोशनल हो गए थे. अब इस वीडियो पर एक्टर आर्यन वैद ने रिएक्टर किया हैं.

आर्यन वैद ने शेयर किया वीडियो

आर्यन वैद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड का बचाव करते हुए कहा कि किसी कलाकार के मुश्किल दौर के लिए पूरी इंडस्ट्री को दोष देना सही नहीं है. उन्होंने कहा, 'मैंने शरद कपूर के वीडियो देखे और मुझे बहुत बुरा लगा. मैंने कई साल पहले उनके साथ 'चाहत एक नशा' फिल्म में काम किया था. वीडियो देखने के बाद मैंने कई टिप्पणियां भी पढ़ीं, जिनमें लोग कह रहे थे कि बॉलीवुड अपने कलाकारों का ख्याल नहीं रखता, लेकिन बॉलीवुड भी किसी अन्य इंडस्ट्री की तरह ही है.'

बॉलीवुड किसी को जबरदस्ती काम नहीं दे सकता-आर्यन वैद

आर्यन ने आगे कहा, 'बॉलीवुड किसी को जबरदस्ती काम नहीं दे सकता. मैं यह नहीं कह रहा कि शरद कपूर के साथ क्या हुआ, क्योंकि मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है लेकिन कई कलाकारों के साथ बुरा समय इसलिए आता है क्योंकि उन्होंने अच्छे समय के दौरान बुरे समय के बारे में नहीं सोचा होता. इससे निराशा पैदा होती है और कई कलाकार शराब की ओर भी रुख कर लेते हैं.' उन्होंने लोगों को अपनी वित्तीय योजना मजबूत रखने और कठिन समय के लिए बचत करने की सलाह भी दी.

 

आर्यन वैद ने कहा, 'आर्थिक दबाव कभी रुकता नहीं है. बिल आते रहते हैं. इस इंडस्ट्री ने अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारे को भी एक दौर में घर बैठने पर मजबूर कर दिया था. यह सिर्फ बॉलीवुड की बात नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में लागू होता है. अच्छे समय में बुरे समय के लिए भी तैयारी करनी चाहिए.'

उन्होंने कहा, 'पैसों को समझदारी से खर्च करें. आजकल लोग आईफोन 18 जैसी महंगी चीजें ईएमआई पर खरीद रहे हैं, लेकिन याद रखिए, नए फोन का आकर्षण कुछ महीनों में खत्म हो जाता है, जबकि खराब सिबिल स्कोर 10-12 साल तक आपका पीछा कर सकता है.'

शरद कपूर का वायरल हुआ था एक वीडियो

हाल ही में शरद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देखकर कई प्रशंसकों ने उनकी चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा, 'उन्हें इस हालत में देखकर झटका लगा, भगवान आपका भला करे सर.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'काम मांगने में कोई शर्म नहीं है, आप और मजबूत बनकर लौटें.' हालांकि शरद कपूर ने बाद में स्पष्ट किया कि वह ठीक हैं और बार्सिलोना में लगी चोट से उबर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि घर बदलने की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने अपने पालतू कुत्तों को कुछ समय के लिए एक पशु कल्याण केंद्र में रखा.

इनपुट आइएएनएस के साथ

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More