Chhath Celebration: हर तरफ केवल छठ की ही धूम देखने को मिल रही है. सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि फिल्मी सितारे भी इस महापर्व को धूमधाम से मना रहे हैं. टीवी स्टार से लेकर भोजपुरी सितारे तक छठ के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. कोई अपने हाथों से ठेकुआ बना रहा है तो किसी ने पहली बार व्रत रखा. वहीं, किसी ने बिहारी होने पर गर्व जताया.
1/9
भोजपुरी सितारों पर चढ़ा छठ का रंग
छठ महापर्व की आस्था के आगे आम लोगों से लेकर सितारों तक की चमक फीकी पड़ गई है. हर कोई छठ महापर्व के रंग में रंगा नजर आ रहा है. छठ महापर्व पर कोई सूर्य देव को अर्घ्य देता नजर आ रहा है तो कोई घर में अपने हाथों से ठेकुआ बनाता नजर आ रहा है. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से लेकर काजल राघवानी और गुरमीत चौधरी तक इस लिस्ट में शामिल हैं. गुरमीत ने बिहारी होने पर गर्व जताया है. आइए, सितारों के सेलिब्रेशन पर नजर डालते हैं-
2/9
अक्षरा सिंह का छठ सेलिब्रेशन
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी धूमधाम से छठ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'सांझ की लाली में सूर्य देव को अर्घ्य. जय छठी मइया.' इन तस्वीरों में अक्षरा घाट पर पानी में खड़ी होकर अर्घ्य देती हुई नजर आ रही हैं.
3/9
अपने हाथों से अक्षरा ने बनाया ठेकुआ
तस्वीरों में अक्षरा लाल रंग की साड़ी पहने और माथे पर नारंगी सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं. अक्षरा पूरी श्रद्धा के साथ सभी रीति-रिवाजों से छठ पूजा करती दिख रही हैं. इस लुक में एक्ट्रेस को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इतना ही नहीं, अक्षरा ने अपने हाथों से ठेकुआ भी बनाए, जिसकी उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'अपने हाथों से बना ठेकुआ और मन में छठी मइया का नाम. यही तो हमारे महापर्व की असली मिठास है. जय छठी मइया.'
4/9
काजल राघवानी ने भी सेलिब्रेट किया छठ
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी छठ महापर्व को श्रद्धा भाव से मनाती नजर आ रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर छठ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पूजा करती नजर आ रही हैं और एक अन्य फोटो में एक्ट्रेस घाट पर पानी में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती नजर आ रही हैं.
5/9
काजल राघवानी ने बनाए ठेकुआ
इतना ही नहीं, भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर ठेकुआ बनाते हुए भी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
6/9
नीना गुप्ता ने शेयर की फोटो
एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी छठ महापर्व के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर घाट की एक तस्वीर शेयर की है, जहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. नीना गुप्ता ने फोटो शेयर करते हुए 'हैप्पी छठ पूजा' लिखा. इस फोटो में घाट की एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है.
7/9
भोजपुरी एक्ट्रेस ने पहली बार रखा व्रत
भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने भी छठ महापर्व के सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने पहली बार छठ का व्रत किया. उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'जय छठी मइयां, पहली बार छठ माई का व्रत और पूजा की है, छठ माई भूल-चूक क्षमा करना, छठी माई अपनी कृपा सब पर बनाए रखना, जय छठी मइयां.'
8/9
गुरमीत चौधरी का छठ सेलिब्रेशन
टीवी के मशहूर एक्टर गुरमीत चौधरी भी छठ मनाने के लिए मुंबई से बिहार गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई है. तस्वीरों में एक्टर पूजा करते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए गुरमीत ने कैप्शन में लिखा, 'अपनी जड़ों की ओर, अपने बिहार की ओर वापसी. छठ पूजा के पावन पर्व को मनाने के लिए अपने घर वापस आने की बात ही कुछ खास है.'
9/9
बिहारी होने पर गुरमीत ने जताया गर्व
तस्वीरों के साथ गुरमीत ने आगे लिखा, 'छठी मैया और सूर्य देव को अर्घ्य देना, उनका आशीर्वाद लेना और परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों के बीच रहना, इस यात्रा को और भी खूबसूरत बना देता है. जिंदगी मुझे चाहे कहीं भी ले जाए, मेरा दिल हमेशा बिहार के लिए ही धड़केगा. यहां की परंपराएं, भावनाएं, प्यार और अपनों का आशीर्वाद, ये सब अनमोल हैं. बिहारी होने पर गर्व है, आज भी और हमेशा रहेगा. जय छठी मैया!'