App

महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेज फंसे TVK विधायक! NCW ने लिया संज्ञान; 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

तमिलनाडु के टीवीके विधायक पर जिला कलेक्टर को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है. इस मामले का NCW ने स्वतः संज्ञान लिया है. NCW ने 7 दिन के भीतर डीजीपी से इस मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है.

महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेज फंसे TVK विधायक! NCW ने लिया संज्ञान; 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
Image Credit: टीवीके विधायक पर लगे गंभीर आरोप. (फाइल फोटो)

तमिलनाडु में एक विधायक पर जिले की महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप लगे हैं. इस पूरे मामले पर महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और अगेल 7 दिनों में रिपोर्ट मांगी है. हाल में ही एक न्यूज में रिपोर्ट में दावा किया गया था कि  तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से टीवीके के विधायक सी. अरुल विग्नेश ने कल्लाकुरिची ने जिला कलेक्टर जे पद्मजा को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे थे.

हैरान करने वाली बात है कि रिपोर्ट में कहा गया कि विधायक ने पहले  भी कलेक्टर से कई बार दुर्व्यवहार किया था. इतना ही नहीं, यह भी आरोप लगाए गए हैं कि नशे की हालत में विधायक कलेक्टर के आवास तक पहुंच गए थे. अब इस पूरे मामले में महिला आयोग ने एक्शन लिया है. विधायक से जुड़ी ये खबर 11 नवंबर को एक न्यूज वेबसाइट में छपी थी.

NCW ने की जांच की मांग

महिला आयोग ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जो बिना किसी के दबाव में की जाए.  चिट्ठी में कहा गया कि कलेक्टर ने पहले जो भी शिकायतें वरिष्ठ अधिकारियों को दी हैं, उस पर क्या एक्शन लिया गया, इसकी जानकारी भी दी जानी चाहिए. NCW ने डिजिट सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए कहा है, जिससे बाद में कोई छेड़छाड़ न की जा सके.

7 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

महिला आयोग ने डीजीपी को लिखे पत्र में 7 दिन के भीतर एक्शन की रिपोर्ट मांगी है. NCW ने स्पष्ट किया कि महिला अधिकारियों की इज्जत और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. आयोग ने कहा कि कोई कितने भी बड़े पद पर हो, इगर उसने उत्पीड़न या कोई ओछी हरकत की है, तो उसको किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि इस मामले में क्या एक्शन लिया जाता है.

अपनी सफाई में विधायक ने क्या कहा?

हालांकि, इस पूरे मामले पर टीवीके विधायक का बयान सामने आया है. अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को टीवीके विधायक सी. अरुल विग्नेश ने खारिज किया है. उन्होंने कहा कि सबको इन अफवागों के बारे में पता चल गया है. मैं साफ तौर पर कह रहा हूं कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया. अपवाहें बस फैलती हैं, यह सच नहीं होती हैं. टीवीके विधायक का दावा है कि DMK सांसद कनिमोझी ने आरोप लगाया है कि मैंने ऐसा किया है, कलेक्टर के बंगले पर सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी लगे हैं, मैं वहां कैसे जा सकता हूं.

'गंदी राजनीति करने से बचें'

टीवीके विधायक का कहना है कि मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं और मैं यहां केवल लोगों, सीएम जोसेफ विजय और टीवीके के कारण हूं. यही कारण है मेरी कुछ जिम्मेदारिया हैं. किसी को अफवाह नहीं फैलानी चाहिए. किसी भी प्रकार की जांच और टेस्ट के लिए मैं तैयार हूं. मैंने कुछ ऐसा नहीं किया. विधायक ने कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की गंदी राजनीति करने से बचना चाहिए. हम लोगों की सेवा के लिए यहां आए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More