App

अमीन जाज संग वायरल किसिंग वीडियो पर अपूर्वा मुखिजा ने तोड़ी चुप्पी, रिकॉर्डिंग से थीं अनजान; क्लिप वायरल होने पर रोईं

अपूर्वा मुखिजा ने वायरल किसिंग वीडियो को लेकर पहली बार खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद उन्हें किस तरह के इमोशनल ट्रॉमा से गुजरना पड़ा. अपूर्वा ने याद किया कि हीथ्रो एयरपोर्ट पर वह खुद को संभाल नहीं पाई थीं और फूट-फूटकर रोई थीं.

अमीन जाज संग वायरल किसिंग वीडियो पर अपूर्वा मुखिजा ने तोड़ी चुप्पी, रिकॉर्डिंग से थीं अनजान; क्लिप वायरल होने पर रोईं
Image Credit: किसिंग वीडियो वायरल हुआ तो टूट गई थीं अपूर्वा मुखिजा

द रेबेल किड से मशहूर अपूर्वा मखीजा का एक किसिंग वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह अपने बॉयफ्रेंड को लिप-लॉक करती नजर आईं थी. अब हाल ही में अपूर्वा का इस वीडियो पर अपना पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने बताया कि ये वीडियो एक साल पुराना है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस वीडियो पर उनके पैरेंट्स का कैसा रिएक्शन था.

अपूर्व मखीजा ने अमीन जैज के साथ वायरल हुए किसिंग वीडियो पर बात करते हुए बताया कि यह क्लिप लगभग एक साल पहले हुई एक प्राइवेट पार्टी का है. उन्होंने उस समय के बारे में बताया जब उन्हें पहली बार इस वीडियो के बारे में पता चला. उन्होंने कहा कि वह तुर्की से न्यूयॉर्क जा रही थीं और लंदन में उनका लेओवर था, तभी उन्हें इस क्लिप के बारे में मैसेज मिले.

अपूर्वा ने कहा कि न तो उन्हें और न ही अमीन को पता था कि पार्टी में उनकी रिकॉर्डिंग हो रही थी. उन्होंने कहा, 'मेरा एक साल पुराना वीडियो लीक हो गया है. यह वीडियो मेरे और एक दूसरे लड़के के बीच एक प्राइवेट पल का था. और हमें पता नहीं था कि हमारी रिकॉर्डिंग हो रही है. यह एक प्राइवेट पार्टी में हुआ था.'

मेरा पूरा WhatsApp मैसेज से भरा हुआ था: अपूर्वा

अपूर्वा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि यह वीडियो ऑनलाइन आ गया है, तो उन्हें बहुत हैरानी हुई. उन्होंने आगे कहा, 'और यह वीडियो बहुत पुराना है. यह एक साल पुराना है और अब सामने आया है.' उन्होंने बताया कि जब वह लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचीं, तो उनका फोन लोगों के मैसेज से भरा हुआ था. लोग पूछ रहे थे कि क्या उन्होंने वह वीडियो देखा है. अपूर्वा ने याद करते हुए बताया, 'मेरा पूरा WhatsApp ऐसे मैसेज से भरा हुआ था जिनमें लिखा था, क्या तुमने यह देखा?'

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 

यह पहली बार था जब मेरे पेरेंट्स ने भी देखा

अपूर्वा के लिए स्थिति तब और भी मुश्किल हो गई जब उन्हें पता चला कि उनके पेरेंट्स ने भी वह क्लिप देख ली है. उन्होंने कहा, 'यह पहली बार था जब मेरे माता-पिता ने वह वीडियो देखा. उन्हें पता ही नहीं था कि मेरा कोई ब्वॉयफ्रेंड है. उन्हें इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था.'

इस बात का पता चलने और प्राइवेट वीडियो के अचानक फैल जाने से वह बहुत परेशान हो गईं. उस पल को याद करते हुए अपूर्वा ने कहा, 'तो मैं बुरी तरह टूट गई थी.' अपूर्वा ने बताया कि उन्हें याद है कि वह हीथ्रो एयरपोर्ट पर हजारों लोगों के बीच बैठी थीं और यह समझने की कोशिश कर रही थीं कि क्या हुआ है. उन्होंने याद करते हुए कहा, 'मुझे याद है कि मैं हीथ्रो एयरपोर्ट पर बैठी थी और मुझे लगता है कि वहां लाखों लोग थे. और मैं बस नीचे बैठकर रोए जा रही थी, रोए जा रही थी.'

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Swati Singh

Swati Singh

स्वाति सिंह एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह Zee News Hindi की डिजिटल टीम के एंटरटेनमेंट (मनोरंजन) सेक्शन में काम कर रही हैं. स्वाति की एक्सपर्टीज बॉलीवुड न्यूज़, सिनेमा, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स और सेलेब्स की इन-डेप्थ रिपोर्टिंग में है.अपने करियर के दौरान स्वाति ने आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और ध्वनि भानुशाली जैसी कई जानी-मानी बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. Zee News से पहले उन्होंने अमर उजाला, लाइव हिंदुस्तान और लोकमत जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं, जहां काम के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन और सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की डिग्री हासिल करने वाली स्वाति, मनोरंजन जगत की खबरों को पाठकों तक रोचक और सटीक ढंग से पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.आप स्वाति सिंह से swati.kumari@india.com पर सीधे ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More