App

जसलीन मथारू संग रिश्ते से तीन शादियां तक, अनूप जलोटा ने खोले अपनी जिंदगी के कई राज; दिखा अनोखा अंदाज

मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने एक पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी, जसलीन मथारू कंट्रोवर्सी, तीन शादियों और हिंदू राष्ट्र जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक खुलकर बात की है. जानिए अनूप जलोटा के इस दिलचस्प इंटरव्यू की पूरी कहानी.

जसलीन मथारू संग रिश्ते से तीन शादियां तक, अनूप जलोटा ने खोले अपनी जिंदगी के कई राज; दिखा अनोखा अंदाज
Image Credit: anup jalota on relationships

Anup Jalota Podcast: मशहूर भजन गायक और अभिनेता अनूप जलोटा अपनी सुरीली आवाज के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में निधि वासनदानी पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अनूप जलोटा ने अपनी जिंदगी के कई अनदेखे और अनसुने पन्नों को खोला है. ट्रोल्स को जवाब देने से लेकर जसलीन मथारू के साथ अपने रिश्ते के सच तक, उन्होंने हर सवाल का जवाब बड़े ही बेबाक और सहज अंदाज में दिया है.

मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा अपनी लाइफ को लेकर हमेशा बहुत पॉजिटिव रहते हैं. निधि वासंदानी के पॉडकास्ट में जब उनसे जिंदगी के सबसे बड़े अफसोस और डर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ईश्वर ने उन्हें इतना कुछ दिया है कि किसी बात का पछतावा नहीं है. वो खुद को पूरी तरह से फियरलेस मानते हैं. ट्रोल्स से अपनी इमेज खराब होने के सवाल पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि जब लोग बातें बना रहे थे तब वो बिग बॉस के घर के अंदर थे. बाहर आकर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी बात साफ कर दी. इसके बाद से लोगों ने इस मुद्दे पर दुकानें चलाना बंद कर दिया.

"पूरी तरह से एक मिसअंडरस्टैंडिंग"

रियलिटी शो के दौरान जसलीन मथारू और उनके नाम को लेकर उठी अफवाहों पर अनूप जलोटा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह से एक मिसअंडरस्टैंडिंग थी. कंट्रोवर्सीज पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लाइफ में थोड़ी उथल-पुथल होना भी जरूरी है क्योंकि बहुत ज्यादा केक वॉक भी अच्छा नहीं होता. अपनी शादियों पर खुलकर बोलते हुए उन्होंने बताया कि रिश्ते ईश्वर तय करते हैं. अगर जिंदगी दोबारा मिले तो हो सकता है कि शादियां हों ही ना. उन्होंने कहा कि अगर भगवान आज उनसे पूछे कि जिंदगी से खुश हो तो वो कहेंगे कि थोड़ा ज्यादा दे दिया है.

अनूप जलोटा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी मां और उनके दिए संस्कारों को दिया. उन्होंने बताया कि मां ने हमेशा संगीत को भगवान मानने की सीख दी. इसी सीख की वजह से आज वो इस मुकाम पर पहुंचे हैं. जिंदगी में कामयाबी पाने के लिए वो डिसिप्लिन को सबसे अहम मानते हैं.

आमिर के साथ फिल्म करना चाहते हैं जलोटा

तीन शादियों के बाद प्यार को डिफाइन करते हुए अनूप जलोटा ने भगवान कृष्ण और राधा जी का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि सच्चा प्यार वो है जिसमें सामने वाले को खुद से अलग ना समझा जाए. बॉलीवुड में काम करने को लेकर उन्होंने कहा कि वो आमिर खान के साथ काम करना चाहते हैं और उनकी फिल्म '3 इडियट्स' उन्हें बहुत पसंद है. इसके अलावा गोविंदा के लिए गाए अपने गाने 'तोहफा मोहब्बत का' को उन्होंने अपने दिल के बेहद करीब बताया.

हिंदू राष्ट्र' का समर्थन

देश के मौजूदा माहौल पर बात करते हुए अनूप जलोटा ने 'हिंदू राष्ट्र' का समर्थन किया. कश्मीरी पंडितों की वापसी पर उन्होंने कहा कि ये काम शुरू हो चुका है और उन्हें मकान मिलने लगे हैं. भारत के विश्वगुरु बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे ग्रंथ जैसे भगवद्गीता और रामायण हमें पहले से ही विश्वगुरु बनाते हैं. पूरी दुनिया आज हमारे देश और पीएम मोदी से सलाह लेती है. इसलिए भारत को विश्वगुरु बनने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो पहले से ही है.

इंटरव्यू के आखिर में दर्शकों को मैसेज देते हुए अनूप जलोटा ने कहा कि सिंगिंग और एक्टिंग अलग नहीं हैं. गाने में भी एक्टिंग की जरूरत होती है. वो म्यूजिक को अपना प्रोफेशन और एक्टिंग को अपनी हॉबी मानते हैं. इसके साथ ही दिल्ली के छोले-भटूरे और अपनी फनी रील्स के प्रति अपने प्यार को भी उन्होंने हंसते हुए स्वीकार किया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More