SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पर्दे के पीछे का खेल: क्यों फ्लॉप हुई अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’, क्या नितेश तिवारी ने रची साजिश? प्रोड्यूसर का सनसनीखेज दावा

Mahakavya Shri Ramayan Katha Flop: अंजलि अरोड़ा की डेब्यू फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद मेकर्स ने चौंकाने वाला दावा किया है. प्रोड्यूसर का आरोप है कि एक सोची-समझी नेगेटिव पीआर मुहिम के चलते ऑडियंस को थिएटर्स तक आने ही नहीं दिया गया. अब मेकर्स ने इसे दोबारा रिलीज करने का बड़ा फैसला लिया है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 06, 2026, 09:40 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 10:19 AM IST
Image Credit: क्या नितेश तिवारी की वजह से फ्लॉप हुई अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’
Join

‘कच्चा बादाम’ गाने पर डांस कर सोशल मीडिया पर ‘कच्चा बादाम गर्ल’ नाम से अपनी पहचान बनाने वाली इंफ्लयूंसर अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में एक माइथिलोजीकल फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म में अंजलि ने माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए अंजलि को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है. हाल ही में अब इस फिल्म की नाकामी को लेकर प्रोड्यूसर ने एक बहुत बड़ा और हैरान करने वाला दावा किया है, जिसने लोगों को भी चौंका दिया.

फिल्म की टीम का कहना है कि बात सिर्फ ऑडियंस की पसंद या कमजोर कमाई की नहीं है, बल्कि पर्दे के पीछे कुछ और ही खेल चल रहा था. मेकर्स का सीधा आरोप है कि फिल्म को गिराने के लिए जानबूझकर नेगेटिव पीआर किया गया. नितेश तिवारी की आने वाली मेगा बजट ‘रामायण’ को लेकर चारों तरफ काफी बज बना हुआ है. इसी बीच बीते 25 सितंबर को अंजलि अरोड़ा की ये लो-बजट फिल्म बड़े पर्दे पर आई थी. अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म के प्रोड्यूसर प्रकाश महोबिया ने अब खुलकर इस फिल्म के फ्लॉप होने की वजह पर बात की.

‘हमारी फिल्म को थिएटर्स में मौका ही नहीं मिला’

उन्होंने साफ कहा कि उनकी फिल्म का फ्लॉप होना कोई नॉर्मल बात नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक सोची-समझी नेगेटिव मार्केटिंग की साजिश थी. उनका मानना है कि फिल्म को जानबूझकर ऑडियंस की नजरों में आने से पहले ही बदनाम करने की पूरी कोशिश की गई थी. इंडिया टुडे से बात करते हुए प्रकाश महोबिया ने बताया कि उनकी फिल्म को सिनेमाघरों में खुद को साबित करने का मौका ही नहीं मिला. प्रोड्यूसर के मुताबिक, शुरुआत से ही प्रोजेक्ट के खिलाफ गलत माहौल बनाया गया, जिन लोगों ने टिकट खरीदकर फिल्म देखी, उन्होंने काम की तारीफ की.

2 करोड़ के बजट में 424 करोड़ की कमाई: 60 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही Hanuman Ansh; 61वें दिन भी बिके 39,945 टिकट​‌

यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया पर नेगेटिव माहौल बनाने का दावा

लेकिन जब जनता को थिएटर तक पहुंचने ही नहीं दिया जाएगा, तो वो फैसला कैसे करेगी? मेकर्स का कहना है कि दर्शकों को सिनेमाघरों से दूर रखने का पूरा प्लान तैयार था. प्रोड्यूसर ने बातचीत में आगे आरोप लगाया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कई यूट्यूबर्स के जरिए फिल्म के खिलाफ गलत बातें फैलाई गईं. लोगों के बीच ये मैसेज दिया गया कि वे इस फिल्म को देखने न जाएं और तरह-तरह की गलत अफवाहों को हवा दी गई. हालांकि, जब प्रकाश से पूछा गया, ‘क्या वो नितेश तिवारी की फिल्म से जुड़े नमित मल्होत्रा की टीम पर शक कर रहे हैं?’.

कास्टिंग और VFX को लेकर हुआ था विवाद

तो उन्होंने किसी का सीधा नाम लेने से परहेज करते हुए सिर्फ इतना कहा कि बड़ी फिल्म के आने की वजह से ऐसी नेगेटिव चीजें करवाने के रास्ते बने. अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा के अलावा देव शर्मा और राजनेश दुग्गल लीड रोल में हैं. ये फिल्म रिलीज से पहले भी कई विवादों में घिरी रही थी. अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रोल में कास्ट करने और फिल्म के VFX को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हुई. रिलीज के बाद एक पोस्टर वायरल हुआ, जिसमें वानर सेना का किरदार चश्मा पहने दिखा और उस पर खूब मीम्स बने.

कमजोर कमाई के बाद अब दोबारा रिलीज की तैयारी

हालांकि, मेकर्स ने तुरंत सफाई दी कि वो तस्वीर फिल्म के सीन की नहीं, बल्कि सिर्फ एक आर्टवर्क थी. अगर कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म भारत में महज 40 लाख और दुनिया भर में करीब 46 लाख का ही बिजनेस कर सकी. देशभर में करीब 1,060 शोज मिलने के बावजूद ये नहीं चली, लेकिन अब मेकर्स हार मानने को तैयार नहीं हैं और बड़ा कदम उठा रहे हैं. प्रकाश महोबिया ने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से मिले अच्छे फीडबैक को देखते हुए वे इसे दोबारा रिलीज करने जा रहे हैं. अब देखना है इसको कैसा रिपॉन्स मिलता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES