भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /रॉकस्टार अनिरुद्ध की धुनों पर थिरकेगीं SRH की मालकिन, 21 नवंबर को सजेगी शाही महफिल; रिसेप्शन की तारीख हुई पक्की!

रॉकस्टार अनिरुद्ध की धुनों पर थिरकेगीं SRH की मालकिन, 21 नवंबर को सजेगी शाही महफिल; रिसेप्शन की तारीख हुई पक्की!

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने उस बड़ी खबर पर मुहर लगा दी है, जिसका लंबे समय से सबको इंतजार था. म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और एसआरएच की मालकिन काव्या मारन 21 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं. चेन्नई में होने वाले इस ग्रैंड रिसेप्शन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है.

Written ByJyoti Rajput
Published: Oct 17, 2026, 08:03 AM IST|Updated: Oct 17, 2026, 08:35 AM IST
joinshare
रॉकस्टार अनिरुद्ध की धुनों पर थिरकेगीं SRH की मालकिन, 21 नवंबर को सजेगी शाही महफिल; रिसेप्शन की तारीख हुई पक्की!
Image Credit: अनिरुद्-काव्या मारन वेडिंग कन्फर्म

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

कुछ समय से सोशल मीडिया और गलियारों में जिस बात की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही थी, उस पर अब ऑफिशियली मुहर लग चुकी है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर और 'रॉकस्टार' के नाम से मशहूर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. लेकिन इस खबर की पुष्टि खुद दोनों के परिवार वालों ने नहीं, बल्कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की है. ये सब तब सामने आया, जब सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित आवास पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की.

मुख्यमंत्री ने मारन परिवार के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्हें काव्या मारन के रिसेप्शन का न्योता मिला है. सीएम के इस पोस्ट ने सभी अफवाहों को सच साबित कर दिया, जिसमें साफ बताया गया कि अनिरुद्ध और काव्या का ग्रैंड रिसेप्शन आगामी 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा.

aniruddha ravichandra

पहले उड़ाई गई थीं अफवाहें, अब साबित हुई सच

इस लव स्टोरी और शादी की चर्चा अचानक से साल 2025 में शुरू नहीं हुई थी, जब रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हुई. इस पोस्ट में ये दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, उस वक्त अनिरुद्ध ने इन खबरों पर हंसते हुए रिएक्ट किया था और सोशल मीडिया पर लिखा था कि लोग शांत हो जाएं और अफवाहें फैलाना बंद करें. लेकिन अब ये सच होने जा रहा है. इस साल जून में अनिरुद्ध के चाचा और कलाकार वाई जी महेंद्र ने एक इंटरव्यू में हिंट दे दिया था कि उनकी बड़ी शादी तय हो चुकी है.

kavya maran

'कोई आम लड़की नहीं हैं काव्या मारन'

अनिरुद्ध के चाचा वाई जी महेंद्र ने इंटरव्यू में काव्या मारन की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद काबिल और मेहनती बताया था. उन्होंने कहा था कि काव्या कोई आम लड़की नहीं हैं, क्योंकि इतनी बड़ी आईपीएल फ्रेंचाइजी (SRH) को संभालना और उसे चलाना हर किसी के बस की बात नहीं है. उन्हें अपने पिता से बिजनेस के गुण विरासत में मिले हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि अनिरुद्ध और काव्या की ये जोड़ी बेहद खूबसूरत है और दोनों साथ में मिलकर काफी अच्छा काम कर सकते हैं.

Sun Group Chairman Shri Kalanithi Maran and his wife, Smt. Kavery Maran, met Hon’ble Chief Minister Shri A. Revanth Reddy at his residence in Jubilee Hills and invited him to the wedding reception of their daughter, Kavya Maran. The wedding reception of Kavya Maran and Anirudh Ravichander is scheduled to be held in Chennai on November 21. #KalanithiMaran #KavyaMaran

— Telangana CMO (@TelanganaCMO) October 16, 2026

ग्रीस में होगी शादी, सितारों से सजेगा रिसेप्शन

हालांकि, अनिरुद्ध और काव्या के परिवारों की तरफ से अभी तक शादी की तारीख या रस्मों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन खबरों के मुताबिक, ये खूबसूरत जोड़ा ग्रीस में सात फेरे ले सकता है. फिलहाल, 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले इस हाई-प्रोफाइल रिसेप्शन की चर्चा सबसे ज्यादा है, जिसमें देश की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की पूरी उम्मीद है. अनिरुद्ध के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'जेलर 2', 'किंग' और 'इंडियन 3' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, लेकिन फैंस की नजरें अब उनकी इस रियल लाइफ ब्लॉकबस्टर शादी पर टिकी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bollywood News