App

क्या सैफ अली खान और अमिताभ बच्चन हैं रिश्तेदार? बिग बी ने खुद खोला राज, सुनकर चौंक जाएंगे आप

अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में बताया है कि सैफ अली खान के परिवार के साथ उनका कनेक्शन है. ये कनेक्शन राज कपूर के परिवार से जुड़ा हुआ है.

क्या सैफ अली खान और अमिताभ बच्चन हैं रिश्तेदार? बिग बी ने खुद खोला राज, सुनकर चौंक जाएंगे आप

अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' चर्चा में बना हुआ है. अमिताभ बच्चन अक्सर शो में अपने जीवन से जुड़े कई किस्से शेयर करते हैं. शो में अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान के साथ फैमिली कनेक्शन के बारे में बताया है. हाल ही में अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी फिल्म 'हैवान' के प्रमोशन के लिए शो केबीसी 18 में पहुंचे. हॉट सीट पर गेम खेलते हुए अमिताभ बच्चन ने सैफ संग फैमिली कनेक्शन के बारे में बताया.

सैफ अली खान संग है फैमिली कनेक्शन 


अमिताभ बच्चन ने शो में कहा- सर बहुत लोग नहीं जानते हैं ये हमारे रिश्ते में हैं. राज कपूर जी की बेटी ऋतु नंदा जी के बेटे निखिल की शादी मेरी बेटी से हुई. अमिताभ बच्चन ने मजाक-मजाक में बोला सैफ अली खान की पत्नी करीना का जिक्र करते हुए बताया, कि वह राज कपूर की पोती हैं.

सैफ से अमिताभ ने किया सवाल 


अमिताभ बच्चन ने सैफ से मजाक करते हुए कि उनके परिवार के रिश्ते काफी उलझे हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि मैं करीना को कैसे बुलाऊं, करीना मुझे क्या कहकर बुलाएंगी, सैफ अमिताभ बच्चन को जवाब देने से पहले हंसते हैं और बोलते हैं कि शुक्र है कि ये गेम का सवाल नहीं है. इसके बाद सभी लोग हंसने लग जाते हैं.

सैफ अली खान की सरहज लगती हैं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता 


अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा और सैफ अली खान के बीच का रिश्ता हर कोई जानना चाहता है. दरअसल करीना कपूर की बुआ के बेटे के साथ श्वेता बच्चन की शादी हुई है. रिश्ते में श्वेता करीना कपूर की भाभी लगती हैं. सैफ अली खान करीना कपूर के पति है तो इस रिश्ते से सैफ अली खान और श्वेता रिश्ते में सरहज हैं. साले साहब की पत्नी को सरहज कहते हैं.

अभिषेक बच्चन से होने वाली थी करिश्मा कपूर की शादी 


करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर की शादी अभिषेक बच्चन से होने वाली थी. दोनों की सगाई भी हो चुकी थी, लेकिन कुछ वजह की वजह से उनकी सगाई टूट गई. खबरों के अनुसार अभिषेक बच्चन और करिश्मा की शादी टूटने का कारण कपूर परिवार और बच्चन परिवार में मतभेद था. 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More